• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, November 13, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश की 32 सदस्यीय राज्य कमेटी, देखिए कौन चुने गए राज्य सचिवमंडल में….

Himachal Now by Himachal Now
December 1, 2024
in Himachal
0
कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश की 32 सदस्यीय राज्य कमेटी, देखिए कौन चुने गए राज्य सचिवमंडल में….
0
SHARES
39
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश का तीन दिवसीय सम्मेलन शिमला के कालीबाड़ी हॉल में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को पार्टी पोलिट ब्यूरो सदस्य कॉमरेड सुभाषिनी अली, तपन सेन, ए विजय राघवन व केंद्रीय कमेटी सदस्य विक्रम सिंह ने संबोधित किया। सम्मेलन में दो स्थाई आमंत्रित सदस्यों सहित बत्तीस सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया। संजय चौहान को राज्य सचिव चुना गया। डॉ ओंकार शाद, राकेश सिंघा, डॉ कश्मीर ठाकुर, डॉ कुलदीप सिंह तंवर, प्रेम गौतम, कुशाल भारद्वाज, विजेंद्र मेहरा, भूपेंद्र सिंह को राज्य सचिवमंडल सदस्य चुना गया। रविन्द्र कुमार, जगत राम, फालमा चौहान, होत्तम सौंखला, सुदेश, जोगिंद्र, देवकीनंद, नारायण, अशोक कटोच, राजेंद्र, मोहित, नरेंद्र, सत्यवान पुंडीर, महेंद्र राणा, राम सिंह, बरकत, कुलदीप डोगरा, वीना वैद्य, गीता राम, शोकीनी राम व चंद्रकांता को राज्य कमेटी सदस्य चुना गया। सुरेश सरवाल व के के राणा राज्य कमेटी में स्थाई आमंत्रित सदस्य होंगे। तीन सदस्यीय कंट्रोल कमीशन का गठन किया गया जिसमें जगमोहन ठाकुर को अध्यक्ष एवं राजेंद्र चौहान व विजय शर्मा को सदस्य चुना गया।

नवनिर्वाचित राज्य सचिव संजय चौहान ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में पार्टी जनमुद्दों पर जनांदोलन करेगी। पार्टी प्रदेश में जनता को कांग्रेस भाजपा के इतर एक बेहतर विकल्प देगी। पार्टी प्रदेश में मजदूरों, किसानों, मध्यम वर्ग, महिलाओं, छात्रों, युवाओं, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, अल्पसंख्यकों व सभी मेहनतकश तबकों की आवाज बनेगी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में चलने वाली एनडीए की केंद्र सरकार व हिमाचल की कांग्रेस सरकार दोनों ही जनविरोधी नवउदारवादी नीतियां लागू कर रही हैं जिस से एक ओर अमीर और ज्यादा अमीर हो रहे हैं व आम जनता की पीड़ा लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से जब से केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से देश में दो तरह का भारत बना है। एक ओर गरीब लोगों का तड़पता भारत है और दूसरी ओर अमीर लोगों का चमकता भारत है। अमीरी व गरीबी में खाई गहरी हुई है। देश में अमीरों को छूट व गरीबों की लूट हो रही है। पिछले दस वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने मेहनतकश जनता के अधिकारों को छीनने का ही काम किया है। किसानों व आम जनता को मिलने वाली सब्सिडी को खत्म किया गया है। पिछले सौ वर्षों में मजदूरों के हक में जो चौबालीस श्रम कानून बने थे, उन कानूनों को खत्म करके मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं मे बदल दिया गया है। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में भयंकर बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों की आत्महत्याएं बढ़ी हैं। कृषि संकट गहरा हुआ है। मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों, दलितों, आदिवासियों व अल्पसंख्यकों पर शोषण व अत्याचार बढ़ा है। देश में गरीबों की लूट व अमीरों को छूट की नीति को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने कॉरपोरेट सांप्रदायिक गठजोड़ की नीति को आगे बढ़ाया है। आरएसएस व भाजपा ने पिछले दस वर्षों में संविधान के मूल ढांचे को नष्ट करने की हर संभव कोशिश की है। मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में अमीरी गरीबी में खाई गहरी हुई है। एक ओर दुनिया में सबसे तेजी से सबसे ज्यादा नए खरबपति भारत में पनपे हैं और दूसरी ओर देश में गरीबी व भुखमरी तेजी से बढ़ी है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स व मानव सूचकांक में भारत की स्थिति दुनिया में दयनीय हुई है। देश में कर्मचारियों व मजदूरों के अधिकारों पर भारी कुठाराघात हुआ है। किसानों की स्थिति बिगड़ी है। स्थाई रोजगार की जगह कच्चे रोजगार ने ले ली है। मोदी सरकार की नीतियों से देश में मंहगाई, बेरोजगारी व आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कॉंग्रेस सरकार भी प्रदेश में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को ही लागू कर रही है व आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। प्रदेश में जिस तरह से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है उस से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। प्रदेश में युवाओं की रोजगार परीक्षाओं के नतीजे घोषित नहीं किए जा रहे हैं। शिमला में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के कार्य को आरएसएस व भाजपा से संबंधित कुछ सनातनी संगठनों ने अमलीजामा पहनाया परंतु इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस पार्टी के नेता भी बेनकाब हुए हैं। इस घटनाक्रम से इन दोनों पार्टियों का जनता में पर्दाफाश हुआ है व जनता के समक्ष केवल सीपीआईएम ही अब एकमात्र विकल्प है।

Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर होगा सीमा कॉलेज का नामकरण

Next Post

नालागढ़ में दो स्टोन क्रशर सील, नियमों की अनुपालना न करने पर की कार्रवाई

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
नालागढ़ में दो स्टोन क्रशर सील, नियमों की अनुपालना न करने पर की कार्रवाई

नालागढ़ में दो स्टोन क्रशर सील, नियमों की अनुपालना न करने पर की कार्रवाई

Latest News

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
Breaking

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

by Himachal Now
November 13, 2026
0

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को दी मंजूरी, पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलेगीनशे...

Read more
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

खाली पदों पर दूसरे कैडर के कर्मचारियों की तैनाती पर रोक, एक माह में होगी समीक्षा

November 11, 2026
** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*

** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*

November 2, 2026
“”सतर्कता जागरूकता सप्ताह”” का समापन समारोह आयोजित

“”सतर्कता जागरूकता सप्ताह”” का समापन समारोह आयोजित

November 1, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

November 13, 2026
राज्यपाल  कविंदर गुप्ता  ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया”

November 13, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In