• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, April 7, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

फील्ड प्रशिक्षणों पर ज़ोर देने की जरूरत

Himachal Now by Himachal Now
November 28, 2024
in Himachal
0
फील्ड प्रशिक्षणों पर ज़ोर देने की जरूरत
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कृषि विज्ञान केंद्र सोलन में 19वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन

शिमला : डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कंडाघाट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सोलन में 19वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति एवं वैज्ञानिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल द्वारा की गई। बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद कृषि प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान ज़ोन 1, लुधियाना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ राजेश राणा, खुम्ब अनुसंधान निदेशालय के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर सतीश कुमार, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा के सह निदेशक डॉ. दिनेश ठाकुर, कृषि उपनिदेशक, उद्यान, पशुपालन विभाग तथा आत्मा परियोजना के पदाधिकारियों के अतिरिक्त  प्रगतिशील किसान बागवानों और केवीके के वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के आरम्भ केंद्र द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के अवलोकन से हुआ। इस बैठक का उद्देश्य कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा तथा आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक के आरंभ में निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ इंद्रदेव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया जिसके पश्चात कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ अमित विक्रम ने 18वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक की सिफारिशों पर केंद्र द्वारा की गई कार्रवाई, वर्ष 2023-24 में केंद्र द्वारा किए गए कार्यों तथा आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों पर प्रस्तुति दी। बैठक में वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सभी सदस्यों द्वारा अपने सुझाव दिए गए।

इस अवसर पर प्रोफेसर चंदेल ने सुझाव दिया कि केंद्र द्वारा जो तकनीक किसानों को प्रक्षेत्र परीक्षण या अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनों के द्वारा पहुंचाई जा रही है उनकी समीक्षा करना आवश्यक है। केंद्र द्वारा प्रसारित कोई भी तकनीक कितने किसानों द्वारा अपनाई गई व कितना क्षेत्रफल उस तकनीक के अंतर्गत या फसल के अंतर्गत बढा, इस प्रकार की समीक्षा केंद्र द्वारा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र कंडाघाट को किसानों को विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों के साथ जोड़ने का भी प्रयास करना चाहिए। प्रो चंदेल ने केवीके के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की और प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र का आईसीएआर पुरस्कार जीतने पर बधाई दी।

चर्चा के दौरान धरोट गांव के प्रगतिशील किसान मदन गोपाल शर्मा ने बताया कि सूखी घास की कमी के कारण वह अपने खेतों में आच्छादन नहीं कर पाते हैं जिसपर प्रो चंदेल ने सुझाव दिया कि केंद्र द्वारा विभिन्न प्रकार के अच्छादनों का खेती में प्रयोग पर शोध किया जाना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी डॉ सीमा कंसल ने बताया कि नालागढ़ क्षेत्र में किसान मुख्यतः: गेहूं-धान लगाते हैं और उनके खेतों से लिए मिट्टी के नमूनों में जिंक की कमी पाई गई है। आत्मा परियोजना के निदेशक डॉ योगराज चौहान ने बेर गांव में टमाटर में पिनवर्म की समस्या को उजागर किया। समिति अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि प्रशिक्षण शिविरों को अधिक से अधिक व्यावहारिक बनाने और शिविरों में किसानों को खेतों में जाकर प्रायोगिक परीक्षण के माध्यम से सिखाने की आवश्यकता पर बल दिया। अटारी ज़ोन 1, लुधियाना से आए डॉ राजेश राणा ने कहा कि वैज्ञानिक अपनी शोध पत्रों को प्रकाशित करने से पूर्व शोध पत्रिका की प्रतिष्ठा एवं इंपैक्ट फैक्टर को ध्यान में रखें। साथ ही साथ उन्होंने केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा प्रसारित की जा रही तकनिकों को अटारी से पंजीकृत करने की भी सलाह दी। बैठक के दौरान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती, शिमला मिर्च एवं गुलदाउदी की खेती विषयों पर लिखी गई पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया। 

Previous Post

तपोवन में शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसम्बर तक: कुलदीप पठानिया

Next Post

हर दिन नया झूठ बोलते रहना मुख्यमंत्री और कांग्रेस परिवार की असलियत: जयराम

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हर दिन नया झूठ बोलते रहना मुख्यमंत्री और कांग्रेस परिवार की असलियत: जयराम

हर दिन नया झूठ बोलते रहना मुख्यमंत्री और कांग्रेस परिवार की असलियत: जयराम

Latest News

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
Breaking

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

by Himachal Now
April 7, 2026
0

कार्मिक विभाग का आदेश—अब किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के लिए एक्सटेंशन, री-एम्प्लॉयमेंट और री-एंगेजमेंट के प्रस्ताव नहीं होंगे स्वीकारशिमला : हिमाचल...

Read more
एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

April 6, 2026
जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

April 6, 2026
एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

April 2, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

April 1, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

April 7, 2026
एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

April 6, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In