• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, August 12, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ, 75,000 खिलाड़ी लेंगे भाग: अनुराग ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
March 5, 2024
in Himachal
0
सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ, 75,000 खिलाड़ी लेंगे भाग: अनुराग ठाकुर
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोदी के खेलोगे तो खिलोगे सिद्धांत को सार्थक करता खेल महाकुंभ: अनुराग ठाकुर

क्रिकेट के सितारे रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और अपारशक्ति खुराना की उपस्थिति में हज़ारों की भीड़ के बीच लुहणु मैदान आतिशबाजी से नहाया

शिमला : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री, माननीय अनुराग सिंह ठाकुर ने एक बार फिर हमीरपुर में युवा खेल प्रतिभाओं को शानदार मंच प्रदान करते हुए आज यानी 05 मार्च 2024 को बिलासपुर स्थित लूहणू क्रिकेट ग्राउंड में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ उपस्थित रहें। इसके अलावा लखविंदर सिंह वडाली, कुलदीप शर्मा “नाटी किंग” , “पाइंस ऑफ़ हार्मेनी” हिमाचल पुलिस बैंड और अपारशक्ति खुराना ने भी शुभारंभ समारोह की शोभा बढ़ाई। सांसद खेल महाकुंभ शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर का लुहणु मैदान शानदार आतिशबाज़ी से नहा गया। इस अवसर पर बिलासपुर भाजपा ज़िला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेश चंदेल, नैना देवी विधायक रणधीर शर्मा, बिलासपुर विधायक त्रिलोक जमवाल, झण्डुता विधायक जेआर कटवाल, घुमारवीं से पूर्व विधायक राजेंद्र गर्ग, हमीरपुर लोकसभा प्रभारी सुमित शर्मा व प्रदेश महामंत्री नरेंद्र अत्री भी मौजूद रहे।

खेल महाकुंभ का भव्य आगाज करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि खेलोगे तभी खिलोगे। और इसीलिए सांसद खेल महाकुंभ आयोजन मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर रहा है बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का भी अवसर दे रहा है। मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलने, खिलने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सांसद खेल महाकुंभ सबसे बड़ा मंच बना है। दो सफल संस्करणों के बाद आज बिलासपुर के लुहणु मैदान में क्रिकेट जगत के बड़े सितारे श्री राहुल द्रविड़ व श्री रोहित शर्मा व अन्य गणमान्यों की गरिमामयी उपस्थिति में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ हुआ। सांसद खेल महाकुंभ के पहले संस्करण में 40,000 और दूसरे संस्करण में 45,000 लोग इसमें शामिल हुए थे। इस बार हमने 75,000 खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। आयोजन का भाग बनने वाले सभी खिलाड़ियों को मैं अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ”

अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैंने जब अपने खेल महाकुंभ की प्रेजेंटेशन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को दी थी तब उन्होंने कहा था कि जब तुम कर सकते हो तो बाकी सांसद भी इसे अपने-अपने लोकसभा में कर सकते हैं। और यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ही प्रेरणा है कि आज पूरे देश में लगभग 300 सांसद अपने-अपने क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन करवा रहे हैं।आज सांसद खेल महाकुंभ की लोकप्रियता इतनी है की हमारे युवा आज पूरी तरह से नशे से दूर होकर खेलों में अपना करियर बनाने को आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें पता है कि खेलों में आगे बढ़ने से वह तन और मन दोनों से फिट रहेंगे और परिवार के साथ-साथ देश को भी आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकेंगे”

अनुराग ठाकुर ने आगे लुहनू क्रिकेट ग्राउंड के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “यह ग्राउंड जब हमने बनाना शुरू किया था तो बहुत सारे सवाल उठाते थे कि जब पानी ऊपर चढ़ता है तो यहां चार चार पांच पांच फीट पानी जमा हो जाता है। लेकिन हमने ठाना और ग्राउंड यहीं बनाया। ऊपर एथलेटिक ट्रैक और हॉकी ग्राउंड भी बन गए। यहां हमने SAI का सेंटर फॉर एक्सीलेंस भी दे दिया है। और अब हम जल्द यहां एक नया इनडोर स्टेडियम भी बनाने वाले हैं ताकि यह खेलों का हब बने। इसी तरह ऊना में भी हमने तीन ग्राउंड बना दिए। नादौन में मात्र 9 महीने में क्रिकेट का ग्राउंड बना दिया जहां रणजी ट्रॉफी के मैच होते हैं। और धर्मशाला जो 300 फीट का पहाड़ था वहां मात्र डेढ़ वर्षो में क्रिकेट स्टेडियम बना दिया। लोग कहते थे की यहां मैच नहीं होगा क्योंकि यहां होटल नहीं है, एयरपोर्ट नहीं है, चारदीवारी तक नहीं है। लेकिन हमने संघर्ष किया और आज दुनिया का सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियम कहीं है तो वह धर्मशाला में ही है।”

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हो रहे इस भव्य आयोजन को देखकर रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ काफी खुश दिखे और खेल महाकुंभ का उद्घाटन करने के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन भी किया।

खेल महाकुंभ के बारे में बोलते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा “ खेल महाकुंभ खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की अनुराग ठाकुर की एक अच्छी पहल है। जितना मैंने इस कार्यक्रम को देखा समझा तो ज़मीनी स्तर पर खिलाड़ियों को मंच देने, उनके अंदर प्रतिस्पर्धा बढ़ाने व उनकी प्रतिभा को निखारने का यह एक अनूठा मॉडल है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। ऐसे ही आयोजनों से देश को भविष्य के खिलाड़ी मिलते हैं जो अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का झंडा बुलंद करते हैं। अनुराग ठाकुर जी को व इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मैं अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ”

रोहित शर्मा ने अनुराग ठाकुर द्वारा आयोजित इस वृहद खेल कार्यक्रम को युवाओं के लिए बेहद सार्थक पहल बताते हुए कहा, “ऐसे आयोजन भविष्य के खिलाड़ियों को तराशते हैं और भारत की खेल प्रतिभाओं में चार चांद लगाते हैं। ज़मीनी स्तर पर जब ऐसे कार्यक्रम होंगे तो देश में युवा खिलाड़ियों की बढ़ोतरी होगी जो हमें क्रिकेट के साथ साथ अन्य सभी खेल विधाओं में भी अग्रणी बनाएंगे। मैं यह आयोजन और श्री अनुराग ठाकुर जी के आतिथ्य को देखकर गदगद हूँ”

अनुराग ठाकुर ने आगे इस बार के आयोजन में शामिल किए गए खेल विधाओं और अन्य जरूरी जानकारी देते हुए कहा, “इस बार खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स को शामिल किया गया है। गांव/पंचायत स्तर की टीमों को सभी खेल विधाओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिंग समानता को बढ़ावा देने के लिए लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई जाएंगी।”

अनुराग ठाकुर ने खेल महाकुंभ के पिछले संस्करणों की जानकारी देते हुए कहा, “2018 में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 1.0 में 1400 से अधिक टीमों ने भाग लिया था जिसमे 42,700 से अधिक युवाओं ने 5 खेल विधाओं (बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी और क्रिकेट) में अपना करतब दिखाया। इसमें 800 से अधिक पंचायतों और 5000 से अधिक गांवों के खिलाड़ी शामिल थे। प्रतिभागियों को 20 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई थी।”

2023 में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2.0 की जानकारी देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “इसमें 2300 से अधिक टीमों ने भाग लिया था जिसमें 45,700 से अधिक युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। इसमें 1000 से अधिक लड़कियां शामिल थीं। 2023 में 7 खेल विधाओं (बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, कुश्ती और एथलेटिक्स) को शामिल किया गया था जिसमे 800 से अधिक पंचायतों और 5000 से अधिक गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को 50 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई थी।”

Previous Post

सांसद सुरेश कश्यप ने किए 15000 करोड़ से अधिक के काम, कांग्रेस कर रही जनता को गुमराह : नंदा

Next Post

कर्मचारियों और पेंशनरों के दबाव के बाद सरकार ने डीए और एरियर को लेकर जारी अधिसूचना वापिस ली….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
कर्मचारियों और पेंशनरों के दबाव के बाद सरकार ने डीए और एरियर को लेकर जारी अधिसूचना वापिस ली….

कर्मचारियों और पेंशनरों के दबाव के बाद सरकार ने डीए और एरियर को लेकर जारी अधिसूचना वापिस ली....

Latest News

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
Breaking

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

by Himachal Now
August 1, 2026
0

अभियोग संख्या 57/2026, अधीन धारा 18 एनडीपीएस अधिनियम, दिनांक 30.07.2026, पुलिस थाना कुमारसैन, जिला शिमला, जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा...

Read more
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

July 26, 2026
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

July 20, 2026
आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का  शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

July 18, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

August 1, 2026
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In