• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, March 27, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

मेले पुरातन संस्कृति एवं देव परंपराओं को संजोए रखने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : अनिरुद्ध सिंह

Himachal Now by Himachal Now
November 19, 2023
in Himachal
0
मेले पुरातन संस्कृति एवं देव परंपराओं को संजोए रखने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : अनिरुद्ध सिंह
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कैबिनेट मंत्री ने गुम्मा में आयोजित दो दिवसीय गुम्मा मेला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
शिमला : – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुम्मा में दो दिवसीय गुम्मा मेला 2023 के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दो दिवसीय मेले में देवता बथिंदलू महाराज द्वारा देव नृत्य मुख्य आकर्षण रहा इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई गई।


अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और यहां के स्थानीय मेले सदियों से पुरातन संस्कृति एवं देव परंपराओं व धरोहरों को संजोए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की देव परंपराओं में आस्था होने के कारण स्थानीय मेलों में लोग अपने व्यस्त क्षणों में से समय निकालकर आपसी मेलमिलाप व भाईचारे को बढ़ाने के साथ-साथ खरीद-फरोख्त भी करते हैं।
उन्होंने कहा कि गुम्मा का यह दो दिवसीय मेला भी देव परंपराओं व पुरातन संस्कृति के साथ पिछली कई पीढ़ियों से मनाया जा रहा है जिसके लिए उन्होंने मेला आयोजन समिति को बधाई भी दी और देवता बथिंदलू महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

कसुम्पटी विस क्षेत्र में ग्रामीणों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का हर गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सड़कों के विस्तारीकरण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के रखरखाव व ग्रामीणों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुम्मा संपर्क सड़क की री-मैटलिंग आगामी सर्दी के मौसम के उपरांत की जाएगी जिसके लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मशोबरा में आईटीआई के भवन के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और शीघ्र ही राशि स्वीकृत कर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मशोबरा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सभी मापदंड पूरा करता है इसलिए इस पीएचसी में सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार सभी छह डॉक्टरों की तैनाती शीघ्र की जाएगी। उन्होंने गुम्मा पीएचसी को भी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुरूप प्रदेश की हर पंचायत में दो-दो पार्कों का निर्माण किया जाएगा जिसमें गम्मा पंचायत भी शामिल है। उन्होंने गुम्मा पंचायत में भी दो पार्क निर्माण के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से जमीन तलाशने का आग्रह किया।उन्होंने गुम्मा स्कूल के लिए साइंस ब्लॉक निर्माण हेतु भूमि चयन व अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए स्कूल प्रबंधन व स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी ताकि स्कूल में शीघ्र साइंस ब्लॉक का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछली बरसात में इस क्षेत्र के लगभग 7 पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे जिनके स्थान पर नए पुलों के निर्माण कार्य करने अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि काटली पुल था खम्बी पुल निर्माण के लिए 15-15 लाख रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं जिनके निर्माण कार्य जारी है। 

विकास कार्यों के लिए राशि की घोषणा
ग्रामीण विकास मंत्री ने दो पंचायत को जोड़ने वाली सड़क में नॉटीखड्ड पर पुल निर्माण के लिए 5 लाख रुपए तथा स्कूली बच्चों को खेल गतिविधियों के लिए 25 हजार रुपए व गुम्मा में खेल मैदान निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।

खेल प्रतियोगिताएं में यह रहे विजेता
इस दो दिवसीय गुम्मा मेले में बैडमिंटन, रस्साकस्सी तथा कबड्डी की प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें मैन सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बसंतपुर के पारस विजेता तथा विशाल उप विजेता रहे जबकि मैन डबल्स में बसंतपुर के पारस व सोनू विजेता तथा मशोबरा के शिवम व अरमान उपविजेता रहे। इसी प्रकार, रस्साकस्सी में महिला मंडल गुम्मा की टीम विजेता तथा महिला मंडल छबालड़ी की टीम उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में शिमला सेवन स्टार विजेता व हरिओम मशोबरा की टीम उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि ने खेल प्रतियोगिताओं में विजेता व उपजेता रही टीमों को पारितोषिक देकर सम्मानित भी किया।

यह भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर पंचायत समिति मशोबरा की अध्यक्षा चंद्रकांता वर्मा, युवा कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पार्षद विनय शर्मा, महिला कांग्रेस सचिव शशि ठाकुर, ग्राम पंचायत गुम्मा के प्रधान एवं अध्यक्ष मेला कमेटी मदन शर्मा, उप प्रधान हरीश वर्मा, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, मीरा व सेवक राम, पूर्व बीडीसी मनोरमा चौहान, मेला कमेटी के सभी प्रतिनिधि, युवक मंडल प्रधान अंकित वर्मा व समस्त सदस्य, शिमला ग्रामीण के तहसीलदार संजीव गुप्ता, बीडीओ मशोबरा अंकित मनकोटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। 

Previous Post

मुख्यमंत्री ने मॉलरोड पर देखा भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच

Next Post

लंबित राजस्व मामलों का 20 जनवरी तक निपटारा सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री, जानिए तकसीम के कहां कितने मामले…

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
लंबित राजस्व मामलों का 20 जनवरी तक निपटारा सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री, जानिए तकसीम के कहां कितने मामले…

लंबित राजस्व मामलों का 20 जनवरी तक निपटारा सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री, जानिए तकसीम के कहां कितने मामले...

Latest News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया
Himachal

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

by Himachal Now
March 24, 2026
0

शिमला : भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज से रामपुर जलविद्युत स्टेशन में एसजेवीएन द्वारा आयोजित किए...

Read more
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

March 21, 2026
श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

March 20, 2026
पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

March 19, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

March 24, 2026
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In