शिमला : हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 114 निजी स्कूलों की मान्यता को रद्द कर दिया गया है।
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों पाई गई कुछ अनियमितताओं के चलते मान्यता को रद्द करने का निर्णय लिया है। साथ ही बोर्ड ने इन स्कूलों को 31 मार्च तक का समय अनियमितताएं दूर करने के लिए दिया है। अगर इस अवधि में संबंधित स्कूल बोर्ड के तय मानदंडों पर खरा उतरते हैं तो उनकी मान्यता को जारी रखा जाएगा, अन्यथा स्कूलों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में प्रदेश भर में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों से मान्यता रिन्यूअल के लिए आवेदन मांगे थे। स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास 1212 उच्च माध्यमिक व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों ने आवेदन किया था। इनमें से 114 स्कूलों में अनियमितताएं पाए जाने के कारण शिक्षा बोर्ड ने इन स्कूलों की रिन्यूअल को अभी तक आगे नहीं बढ़ाया है, जबकि उच्च स्तर के 659 स्कूलों व 439 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त हुई है।
18 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
कैबिनेट ने मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को दी मंजूरी, पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलेगीनशे...
Read more









