• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, October 6, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

भाजपा विधायक दल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन…..

Himachal Now by Himachal Now
December 25, 2022
in Breaking, Himachal
0
भाजपा विधायक दल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन…..
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा बदला-बदली की भावना से पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए विभिन्न विभागों के सरकारी संस्थानों को बंद करने बारे

शिमला : भाजपा विधायक दल ने रविवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिल रहा है जब किसी सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरूआत जनविरोधी निर्णयों से की हो। किसी भी प्रदेश की उन्नति, प्रगति एवं विकास तभी संभव है जब उस प्रदेश की सरकार सकारात्मक सोच और दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करें, परन्तु हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली बदला-बदली एवं राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हितों व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बजटीय प्रावधान के साथ जो सरकारी संस्थान खोले थे, उन्हें राजनैतिक द्वेष के चलते बंद करने के आदेश पारित किए हैं।

महामहिम महोदय, हिमाचल प्रदेश में अब तक राज्य विद्युत 32, स्वास्थ्य संस्थान (पीएचसी, सीएचसी, अस्पताल) 291, विभाग के तहसीलें 3, उप-तहसीलें 20, कानूनगो सर्कल 9, पटवार सर्कल 80, आई०टी०आई० 17, रेवेन्यू सब डिवीजन सर्कल / डिवीजन / सब-डिवीजन / सैक्शन 16, 2, लोक निर्माण विभाग एसडीपीओ / पुलिस स्टेशन / पुलिस पोस्ट 18, आयुर्वेदिक अस्पताल 3, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र 41, अन्य 42 सहित 574 कार्यालयों को बंद कर दिया गया है जो न केवल जनविरोधी है बल्कि तानाशाही निर्णय है जिसे कदापि सहन नहीं किया जा सकता ।

महामहिम महोदय, भाजपा सरकार ने कैबिनेट बैठक में निर्णय लेकर सभी संस्थान आवश्यकतानुसार एवं बजटीय प्रावधान के साथ खोले थे। इन कार्यालयों में कामकाज सुचारू रूप से चलना प्रारंभ भी हो गया था और लोगों को सुविधाएं भी मिल रही थी परन्तु मुख्यमंत्री श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बिना कैबिनेट बैठक के विभिन्न सरकारी संस्थानों को बंद करने के आदेश पारित कर दिए जो कि कानून संगत भी नहीं है और कांग्रेस पार्टी की संकीर्ण व दुषित मानसिकता का परिचायक है।

महामहिम महोदय, हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को जनमत देकर प्रदेश की कमान सौंपी है परन्तु कांग्रेस पार्टी जनमत का अपमान करते हुए कुंठित मानसिकता एवं राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से निर्णय लेकर जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश सरकार इस प्रकार की तानाशाही कार्यशैली अपनाकर हिमाचल प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं एवं जनभावनाओं का हनन करने का प्रयास कर रही है जो सर्वथा अनुचित है।

महामहिम महोदय, कांग्रेस सरकार को चाहिए था कि वो पूर्व भाजपा सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य करती परन्तु यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार सत्ता प्राप्ति के बाद से ही अपनी राजनैतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए जनहितों के विरूद्ध कार्य कर रही है जिसकी भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में आलोचना करती है और आपसे विनम्र आग्रह करती है कि प्रदेश सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेष की भावना से लिए गए इन सभी निर्णयों को तुरंत जनहित में वापिस लिया जाए, ताकि प्रदेश में विकास की अविरल धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी इन जनविरोधी निर्णयों के विरूद्ध पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करेगी।

Previous Post

जयराम ठाकुर चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

Next Post

देश की एकता व अखंडता में इंदिरा गांधी का सर्वाेच्च बलिदान स्मरणीय: मुख्यमंत्री

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
देश की एकता व अखंडता में इंदिरा गांधी का सर्वाेच्च बलिदान स्मरणीय: मुख्यमंत्री

देश की एकता व अखंडता में इंदिरा गांधी का सर्वाेच्च बलिदान स्मरणीय: मुख्यमंत्री

Latest News

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री
Himachal

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

by Himachal Now
October 3, 2026
0

ओपीएस जारी रहेगी, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति जल्द होगी लागूः सीएमरामपुर के नोगली में मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को...

Read more
परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस,  राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस, राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

October 2, 2026
एचपीवी संक्रमण की शीघ्र पहचान और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए पैप-स्मीयर जांच शिविर

एचपीवी संक्रमण की शीघ्र पहचान और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए पैप-स्मीयर जांच शिविर

September 30, 2026
लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

September 29, 2026
निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

September 25, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

October 3, 2026
परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस,  राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस, राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

October 2, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In