शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा से भेंट की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
भूपिंदर सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी आशा हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक विधायक दून रामकुमार चौधरी, अर्की संजय अवस्थी, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान
झाकड़ी: भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने ऊर्जा उत्पादन के...
Read more









