शिमला : कसुम्पटी ब्लॉक महिला कांग्रेस की बैठक आज राजीव भवन शिमला में नव नियुक्त ब्लॉक महिला अध्यक्ष रिंकू वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधायक व आल इंडिया कांग्रेस के सचिव राणा अनिरुद्ध सिंह तथा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा जेनव चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में विभिन्न पंचायतों से आयी कांग्रेस विचारधारा की प्रधान,बीडीसी सदस्य ने भी भाग लिया।इसके साथ ही महिला मंडल की प्रधान,सव्य सहायता समूह की सदस्य और कांग्रेस विचारधारा की महिलाओं ने भाग लिया।बैठक में जिलापरिषद की सदस्यों कुमारी रीना ओर संतोष शर्मा ब्लॉक समिति की चेयरमैन चंद्रकांता जी ने भी भाग लिया था तथा महिलाओं से सम्बंधित समस्याओं पर अपने विचार रखे।बैठक में कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रामकृष्ण शंडिल ने भी विचार रखे। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा जैनब चंदेल जी ने अपने संबोधन में महिलाओं से आवाहन किया कि वह महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करें। ओर महिलाओं को आ रही समस्याओं को निपटाने के लिए आगे आएं।ओर इसके साथ ही प्रदेश में बड़ती मंहगाई के खिलाफ जोर शोर से आवाज उठाने का निवेदन किया। क्यों कि मंहगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर ही पड़ता है क्यों कि उन्हें घर भी संभालना पड़ता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया आप सभी मिलकर विधायक अनिरुद्ध सिंह के हाथ मजबूत करें। जिससे कि 2022 में भारी बहुमत से उनकी जीत सुनिश्चित हो सके।
बैठक को विधायक अनिरुद्ध सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग मेरे परिवार के सदस्य है। मै आप सभी बहनों के आशीर्वाद से व कार्यकर्ताओं को वजह से इस जगह पर हूं।मेरा आप सभी को किसी भी कार्य करने के लिए पूर्ण सहयोग रहेगा।इसके साथ ही उन्होंने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि आप प्रत्येक गांव में संगठित होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।उन्होंने महिला अध्यक्षा को कहा कि आप गांव में जा कर के 3-3 पंचायतों की महिलाओं की मीटिंग करे।इसके अतिरिक्त उन्होंने बैठक में आयी महिलाओं से बैठक के बाद उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें पूर्ण करने का आश्वासन दिया।बैठक को जिला महिला अध्यक्षा ने भी संबोधित किया।बैठक में अनीता तेज,पार्षद कुसुम लता ठाकुर , मीना कश्यप,शशि, कविता कंवर, सत्या शर्मा, सीमा, बीडीसी उर्मिला ,निशा सहित भारी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया
विक्रमादित्य सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए जारी राशि को खर्च न करने वाले प्रधानों व पंचायत सचिवों को भी दी सख्त हिदायत
लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में बसंतपुर विकासखंड के लंबित विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कैबिनेट मंत्री ने...
Read more