• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, September 8, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

राठौर ने सरकार पर लगाया बागवानो की उपेक्षा करने का आरोप

Himachal Now by Himachal Now
September 2, 2021
in Himachal
0
राठौर ने सरकार पर लगाया बागवानो की उपेक्षा करने का आरोप
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला,2 सितंबर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसकी तरफ से बागवानो के हितों की रक्षा के लिए कोई भी प्रयास नही किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सेब के गिरते दामों को लेकर बागवान हताश है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
आज यहां पत्रकार वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार पर बागवानो की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अडानी को सरकार ने कोल्ड स्टोरेज के लिए जमीन लीज पर इस अनुबंध के साथ दी थी कि वह बागवानो के हितों की पूरी रक्षा करेंगे।उन्होंने कहा कि आज यही अडानी बागवानो का शोषण कर रहें है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नही करेगी और इसका डट कर विरोध होगा।
राठौर ने कहा की एचपीएमसी की नीतियां भी बागवानी विरोधी है।एचपीएमसी ने अपने कोल्ड स्टोर निजी हाथों में किराए पर दे दिए है।उन्होंने कहा की बागवानो को इन कोल्ड स्टोरेज में अपनी सेब की फसल रखने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
राठौर ने बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनके बयानों से साफ है कि वह न तो बागवानी की कोई समझ रखते है और न ही उनके हितेषी है।उन्होंने उनके उस बयान में जिसमें उन्होंने कहा है कि बागवानो को सेब खुले में ट्रे में बेचने चाहिए।उन्होंने इसे जले पर नमक छिड़कने की संज्ञा देते हुए कहा उन्होंने कि उनके इस बयान से उनकी बागवानो के प्रति उनकी मानसिकता साफ इंगित होती है।उन्होंने कहा कि ऐसा संभव ही नही है कि कोई बागवान सेब की ट्रे लेकर सड़क किनारे बैठ कर अपनी फसल बेचे।उन्होंने बागवानी मंत्री को अपने इस बयान के लिए बागवानो से माफी मांगने को कहा।
राठौर ने शहरी विकास मंत्री को भी आड़े हाथ लेते हुए उन्हें अपनी भाषा मे सयंम रखने और सोच समझ कर उनपर कोई टिक्का टिप्पणी करने के प्रति सचेत किया।उन्होंने उनपर की गई उनकी टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि उनकी शालीनता की परीक्षा लेने की भूल न करें।उन्होंने कहा कि वह बताए कि शिमला जिला से सम्बंध रखने के बाबजूद उन्होंने बागवानो के हितों की रक्षा के लिए क्या किया।
राठौर ने भाजपा नेताओं को सत्ता के नशे में विपक्षी नेताओं पर अमर्यादित भाषा व टिप्पणीयों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि सत्ता को जाते देख भाजपा पूरी तरह से बौखलाहट में है।उन्होंने कहा कि भाजपा अमर्यादित भाषा बोल कर प्रदेश की संस्कृति का भी अपमान कर रही है।

नए जिलों के गठन का प्रस्ताव और विचार महज एक चुनावी शगूफा
कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेताओं के प्रदेश में नए जिलों के गठन के प्रस्ताव और विचार को महज एक चुनावी शगूफा बताया।उन्होंने कहा कि सरकार पहले यह बताए कि नए जिलों के प्रस्ताव की कार्य योजना क्या है।इसके लिए पैसा कहा से आएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जहां जहां उप चुनाव है,वहां सब तहसीलें, उप मंडल कार्यलय व अन्य कई घोषणाएं कर रहें है,जबकि प्रदेश सरकार के पास पैसा ही नही है।सरकारी कर्मचारियों के वेतन भत्ते कर्ज लेकर दिए जा रहें है।
जब तक भाजपा सत्ता मैं रहेगी महंगाई बढ़ती रहेगी
गैस सिलेंडर के बढ़े दामों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि जबतक भाजपा सत्ता में बैठी रहेगी,तबतक महंगाई इसी रफ्तार से बढ़ती रहेगी। कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट के सवाल के जवाब में राठौर ने कहा कि चार साल से तो सरकार ने कोई जांच नही की।उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक आते,अधिकारियों पर दवाब बनाने और लोगों में भ्रम पैदा करने की एक असफल कोशिश है,कांग्रेस इससे कदापि डरने वाली नही।

Previous Post

12 एच ए एस अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व :

Next Post

एसजेवीएनएल के अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
एसजेवीएनएल के अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की

एसजेवीएनएल के अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य
Himachal

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

by Himachal Now
September 8, 2025
0

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश ने हासिल की 99.30...

Read more
पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

September 8, 2025
कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

September 7, 2025
सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

September 6, 2025
समय रहते उठाए गए सुरक्षात्मक उपायों से लारजी विद्युत परियोजना को नहीं पहुंचा नुकसान

समय रहते उठाए गए सुरक्षात्मक उपायों से लारजी विद्युत परियोजना को नहीं पहुंचा नुकसान

September 6, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

September 8, 2025
पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

September 8, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In