• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, December 17, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

आप’ प्रदेशअध्यक्ष सुरजीत ठाकुर का भाजपा और कांग्रेस को चैलेंज

Himachal Now by Himachal Now
September 4, 2022
in Himachal
0
आप’ प्रदेशअध्यक्ष सुरजीत ठाकुर का भाजपा और कांग्रेस को चैलेंज
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिम्मत है तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर काम के नाम पर जनता से वोट मांगकर दिखाएं : सुरजीत ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी

– भूपेश बघेल और सचिन पायलट पहले अपने राज्यों में जनता को सुविधाएं दे तब हिमाचल में आकर गारंटी दे

– दोनों ही पार्टियां जनता को चुनावों के समय कर रही गुमराह, गारंटी सिर्फ आम आदमी पार्टी पूरी करती है

शिमला : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने शिमला में प्रेस कांफ्रेंस कर सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस को खुला चेंलेंज किया है। आप प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेलेंज करते हुए कहा कि वह जनता के बीच किसानों और कर्मचारियों के हितैषी होने के दावे करते हैं, अगर वास्तव में जयराम सरकार ने प्रदेश में विकास किया है तो विकास के नाम पर वोट मांगकर दिखाएं। वहीं कांग्रेस को चेलेंज करते हुए कहा कि वो जो वायदे हिमाचल की जनता से कर रहे हैं, वह वायदे छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूरे करके दिखाएं। क्या छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जनता को वह सुविधाएं दे रहे हैं,जो वायदे वह हिमाचल की जनता से कर रहे हैं? पहले छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता को वह सुविधाएं दें, उसके बाद हिमाचल की जनता से वादा करें। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के वायदों से गुमराह होने वाली नहीं हैं।

हिम्मत है तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर काम के नाम पर जनता से वोट मांगकर दिखाएं

सुरजीत ठाकुर ने कहा जयराम सरकार विकास के बड़े दावे ,वादे करती है। हर मंच पर किसान,शिक्षा,स्वास्थ्य,कर्मचारी के साथ पिछले पांच साल में विकास की बात करती। सुरजीत ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेलेंज करते हुए कहा कि हिम्मत है तो जनता से काम के नाम पर वोट मांग कर दिखाएं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पूरा साहस दिखाकर दिल्ली की जनता से कहा था कि काम किया है तो ही वोट देना, नहीं किया तो वोट मत देना। यह साहस सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है क्योंकि आम आदमी पार्टी जनता को दी गई हर गारंटी को सरकार बनने पर पूरा करती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनता के बीच खोखले वायदे कर रहे हैं, जो कभी पूरे होने वाले नहीं हैं।

भूपेश बघेल और सचिन पायलट पहले अपने राज्यों में जनता को सुविधाएं दे तब हिमाचल में आकर गारंटी दे

सुरजीत ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं को चेलेंज करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्स्थान के सचिन पायलट हिमाचल की जनता से झूठे वायदे कर रहे हैं। पहले कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली दे, फिर हिमाचल की जनता से वायदे करे। सुरजीत ठाकुर ने सवाल करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह कांग्रेस सरकार दे रही है? वहां की महिलाओं का क्या कसूर है कि कांग्रेस सरकार उन्हें 1500 रुपए प्रतिमाह नहीं दे रही है। वह पहले दोनों राज्यों की जनता को बिजली फ्री, महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह और युवाओं को रोजगार दें, उसके बाद हिमाचल में आकर वादे करें। कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए झूठे वायदे कर रही है। कांग्रेस के कोई भी वायदे पूरे होने वाले नहीं हैं। कांग्रेस की नियत ही नहीं है जनता को सुविधाएं देने की। यदि नियत होती तो पहले छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करके दिखाते, उसके बाद हिमाचल की जनता से वायदे करते।

दोनों ही पार्टियां झूठ बोल रही हैं,जनता को चुनावों के समय गुमराह कर रही हैं। गारंटी सिर्फ आम आदमी पार्टी पूरी करती है

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता को आम आदमी पार्टी की नीतियों और गारंटियों पर पूरा भरोसा है। हिमाचल की जनता प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली में जो कहा वो किया,पंजाब में जो कहा वो कर रहे हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने जो गारंटी जनता को दी, वह सभी पूरी की हैं। दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की चर्चा पूरे देश और विदेश में हो रही है। पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भरोसा किया तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पांच महीने में ही बहुत सी गारंटी पूरी कर दीं हैं। पंजाब में सिंगल पेंशन,रेगुलर एंप्लॉयमेंट,मोहल्ला क्लिनिक,युवाओं को नौकरियां,भ्रष्टाचार पर अंकुश और पंजाब की जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री मिल रही है। 22 लाख लोगों के पंजाब में बिजली बिल जीरो आ रहे है। पंजाब में 100 मोहल्ला क्लीनिक शुरु हो गए हैं। जिनमें लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रहीं हैं। सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसे पार्टी है जो, जो बोलती है वो करके दिखाती है जनता से खोखले वादे नहीं करती इन दोनों पार्टियों की तरह।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने सुंदरनगर में अम्बा प्रसाद रोटरी चैरिटेबल नेत्र अस्पताल का शिलान्यास किया

Next Post

कांग्रेस ने केवल वादे किए पर भाजपा ने वादे ही नहीं किए उनको पूरा भी किया : भारद्वाज

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
कांग्रेस ने केवल वादे किए पर भाजपा ने वादे ही नहीं किए उनको पूरा भी किया : भारद्वाज

कांग्रेस ने केवल वादे किए पर भाजपा ने वादे ही नहीं किए उनको पूरा भी किया : भारद्वाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट
Himachal

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

by Himachal Now
December 16, 2025
0

22 नंवबर को हुई थी भट्टाकुफर सड़क में गडढा पड़ने की घटना शिमला : राजधानी शिमला के भट्टाकुफर में सड़क...

Read more
बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

December 15, 2025
मां का सपना, भाई बहन ने बना लिया अपना

मां का सपना, भाई बहन ने बना लिया अपना

December 14, 2025
झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

December 14, 2025
हजारों करोड़ केंद्र से लेकर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा, हिमाचल में कांग्रेस की नाकाम और झूठी सरकार उजागर: नड्डा

हजारों करोड़ केंद्र से लेकर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा, हिमाचल में कांग्रेस की नाकाम और झूठी सरकार उजागर: नड्डा

December 13, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

भट्टाकुफर मार्ग पर गड्ढा पड़ने की भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

December 16, 2025
बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

December 15, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In