• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, September 16, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

कांग्रेस लोगों को देने का काम करती है, जबकि भाजपा इसके विपरीत लेने का : भूपेश बघेल

Himachal Now by Himachal Now
August 8, 2022
in Himachal
0
कांग्रेस लोगों को देने का काम करती है, जबकि भाजपा इसके विपरीत लेने का : भूपेश बघेल
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये नियुक्त मुख्य पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस लोगों को देने का काम करती है तो भाजपा इसके विपरीत लेने का काम। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैब ही लोगों की चिंताओं को दूर किया है जबकि भाजपा ने लोगों की चिंताओं को बढ़ाने का।
आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बघेल ने कहा कि कांग्रेस के पास एक ऐसी सशक्त विचारधारा है जिसने देश की आजादी से लेकर इसके नव निर्माण में बहुत ही मजबूत भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों व निर्णयों ने आज देश को बर्बादी की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है जो बहुत ही चिंता की बात है।
बघेल ने कहा कि प्रदेश के निर्माण में डॉ यशवंत सिंह परमार और इसके विकास में प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि चार उप चुनावों की भांति विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया निश्चित है।
बघेल ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा अपने सरमायेदार मित्रों के कर्ज तो माफ कर सकती है पर किसानों बागवानों के नही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों, बागवानों,कर्मचारियों व आम लोगों को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिले इसके लिये पार्टी के सभी लोगो, कार्यकर्ताओं को भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों का पर्दाफाश करना है।
उन्होंने कहा कि जब किसी प्रत्याशी को टिकट मिल जाता है तो सभी को उसका समर्थन करते हुए उसकी जीत के लिये कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा इस बारे किसी को कोई चिंता करने की जरूरत नही है।
इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे वह हर हाल में पूरा करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह के सपनों को पूरा करना है इसके लिए कांग्रेस की सरकार बनाना बहुत ही जरूरी है।
इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों की जीत के बाद अब विधानसभा में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश पूरे देश में जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश व उत्त्साह बढेगा।
प्रदेश चुनाव के कांग्रेस पर्यवेक्षक प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों की भलाई के काम किये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 90 दिनों के बाद चुनाव होने है इसके लिये सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मैदान में अभी से डटना होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में चल रहे पार्टी कार्यक्रमों व सगंठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एकजुटता के साथ चुनावों के लिये पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देगी।
प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश चुनावों को नियुक्त पर्यवेक्षकों के अनुभवों से कांग्रेस को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक ही मकसद लोगों की सेवा करना है और उसे वह हर हाल में करती रहेगी।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अब तो सरकार के अफसर भी भागने की फिराक में है।
मुकेश ने कहा कि कांग्रेस यह चुनाव महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 80 हजार करोड़ का कर्ज चढ़ चुका है। सरकार भाजपा के आयोजनों में सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है।
चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा कि भाजपा की यह पहली ऐसी सरकार है जिसने सेब को भी जीएसटी के दायरे में ला दिया है। उन्होंने कहा कि सेना में अग्निपथ व अग्निवीर योजन देश प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ एक बड़ा खिलवाड़ है जिसे किसी भी स्तर पर सहन नही किया जा सकता।
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित पार्टी नेताओं के दौरों ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिये नही जन सेवा के लिये लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश है और यह जोश भाजपा पर भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे जिस पार्टी के अध्यक्ष को भ्र्ष्टाचार के चलते पद से हटना पड़ा हो और अब जिस सरकार के मुख्य सचिव को भी भ्र्ष्टाचार के आरोपों के चलते पद से हटना पड़ा हो ऐसे में भाजपा सरकार की कथित ईमानदारी की पूरी पोल खुल जाती है।
बैठक को अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लीलोठिया ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 17 विधानसभा हल्के आरक्षित है। ऐसे में विभाग जल्द ही दलित समाज का महा सम्मलेन करेगा ।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने जिला सोलन के सुबाथू में प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता की

Next Post

आइए हम सब मिलकर अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें : अनुराग ठाकुर

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
आइए हम सब मिलकर अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें : अनुराग ठाकुर

आइए हम सब मिलकर अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें : अनुराग ठाकुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नराकास, शिमला (कार्यालय-2) ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’’’ – 2024-25 के उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्‍मानित
Himachal

एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नराकास, शिमला (कार्यालय-2) ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’’’ – 2024-25 के उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्‍मानित

by Himachal Now
September 15, 2025
0

शिमला : एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता की अध्‍यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2)...

Read more
अगले वर्ष 35 से अधिक अधिकारी होंगे सेवानिवृत, देखें सूची

अगले वर्ष 35 से अधिक अधिकारी होंगे सेवानिवृत, देखें सूची

September 15, 2025
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित, लिए कई अहम निर्णय…..

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित, लिए कई अहम निर्णय…..

September 15, 2025
एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय में हिन्दी पखवाड़े का उदघाटन

एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय में हिन्दी पखवाड़े का उदघाटन

September 15, 2025
राष्ट्र जागरण में सिनेमा की भूमिका” विषय पर  आभासी कार्यशाला आयोजित

राष्ट्र जागरण में सिनेमा की भूमिका” विषय पर आभासी कार्यशाला आयोजित

September 14, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नराकास, शिमला (कार्यालय-2) ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’’’ – 2024-25 के उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्‍मानित

एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नराकास, शिमला (कार्यालय-2) ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’’’ – 2024-25 के उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्‍मानित

September 15, 2025
अगले वर्ष 35 से अधिक अधिकारी होंगे सेवानिवृत, देखें सूची

अगले वर्ष 35 से अधिक अधिकारी होंगे सेवानिवृत, देखें सूची

September 15, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In