शिमला: हिमाचल प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का निधन हो गया है। उन्होंने अंब स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उन्होंने भाजपा में कई अहम पदों पर काम किया। उनके निधन पर भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दुख जताया है। प्रवीण शर्मा को भाजपा का कद्दावर नेता माना जाता था। वह प्रेम कुमार धूमल सरकार में मंत्री भी रहे। उन्हें धूमल का करीबी माना जाता था।
प्रवीण शर्मा के निधन की खबर आते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक प्रवीण शर्मा का अंतिम संस्कार आज ही होगा। प्रवीण शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का हनुमान कहा जाता था। वह वह 1998 से लेकर 2003 तक धूमल की सरकार में खेल व एक्साइज मंत्री रहे। धूमल के करीबी होने के कारण वह अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रभारी भी रहे।
प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाए अधिकारी – उपायुक्त
उपायुक्त ने सभी एसडीएम से वीसी के माध्यम से की बैठक, नुकसान का लिया जायजा शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम...
Read more