शिमला: हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के जुन्गा में एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी 55 वर्षीय मां की हत्या कर दी और अपने भाई को भी घायल कर दिया। ( Son kills mother in junga, Shimla, Himachal Pradesh) पुलिस ने 34 वर्षीय आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी मां की हत्या की है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या है? इसका पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा।
जानकारी के अनुसार यह वारदात रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जब शिमला के साथ लगते क्षेत्र जुन्गा के ढूंढ गांव का निवासी रामेश्वर नशे की हालत में अपने घर पहुंचा। वहां उसकी किसी बात को लेकर अपनी मां से बहस हो गई। तभी उसने धारदार हथियार से अपनी मां की हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव कर रहे अपने भाई पर भी आरोपी ने हमला किया। जुन्गा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी शिमला मोनिका भुटूंगरू ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जुन्गा से एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारा कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए कई बड़े फैंसले,महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियां, विशाल सूद बने हिमाचल अध्य्क्ष
हिमाचल के अध्यक्ष-विशाल सूद पँजाब के अध्यक्ष:सुमित खन्ना,बने*जम्मू- कश्मीर के अध्यक्ष-मीर आफताब, धरणी ने कहा:- जुड़े हर साथी को सामाजिक...
Read more