रामपुर : जिला कुल्लू के आनी उपमंडल की निरमंड तहसील के अंतर्गत जाओ से 1 किलोमीटर पीछे श्रीखंड महादेव यात्रा से वापिस लौट श्रद्धालुओं की कार लैंडस्लाइड की चपेट में एक कार गई है। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत और तीन साथी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। गुरुवार देर रात की यह घटना है।
जानकारी के अनुसार, ये श्रद्धालु जब कार से श्रीखंड महादेव यात्रा से वापिस लौट रहे थे, तो इस दौरान कार पर पहाड़ से पत्थर गिर गए और कार में सवार 4 व्यक्ति घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को 108 एम्बुलेंस में निरमंड अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को ये चारों कार सवार यात्रा के लिए आनी पहुंचे थे। जुलाई को यात्रा से लौटने के बाद जब घर जा रहे थे तो जाओ से करीब एक किमी पहले बागीपुल की तरफ बारिश के चलते अचानक लैंडस्लाइड हुआ। इसमें 31 वर्षीय देवानंद गांव खिलजाफली कुमारहट्टी, सोलन की मौत हो गई। घायलों में 34 वर्षीय संजीव कुमार, गांव धर्मपुर, सोलन 36 वर्षीय दीपक गांव वशोलू धर्मपुर सोलन, 27 वर्षीय अक्षय कुमार गांव धर्मपुर, सोलन रूप में हुई है। डीएसपी आनी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है और घायलों का निरमंड अस्पताल में चल रहा है।
आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…
शिमला: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पहले सरकार ने आम लोगों की जेब पर बोझ डालते हुए बसों का किराया...
Read more