शिमला : 1988 बेच के आईएएस अधिकारी आरडी धीमान हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। राम सुभग सिंह के पद छोड़ने के बाद सरकार ने धीमान को हिमाचल के मुख्य सचिव लगाया है ।
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार देर रात बड़ा फेरबदल देखने को मिला. सूबे के मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह अब अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उद्योग आरडी धीमान को नया मुख्य सचिव बनाय गया है। रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव के पद से हटाकर प्रदेश सरकार में प्रधान सलाहकार (प्रशासनिक सुधार) बनाया है।
इसके अलावा, आईएएस अफसर निशा सिंह और संजय गुप्ता को भी प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है. निशा सिंह के पास प्रशिक्षण एवं विदेश संबंधी मामले दिए गए, जबकि संजय गुप्ता के पास जन शिकायत निवारण विभाग रहेगा।

