शिमला, 26 अगस्त :
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने 5 दिवसीय हिमाचल प्रवास पर 16 सितम्बर को शिमला पहुंचेंगे। वह 20 सितम्बर तक यहां रहेंगे। राष्ट्रपति 17 सितम्बर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। वह देश के तीसरे राष्ट्रपति होंगे जो हिमाचल प्रदेश विधानसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने 23 दिसम्बर 2004 को तथा प्रणव मुखर्जी ने 24 मई 2013 को सदन में संबोधित किया था और अब राम नाथ कोविंद 17 सितम्बर को वर्तमान व निवर्तमान विधायकों को संबोधित करेंगे। अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में रुकेंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में दी।
परमार ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ग जयंती वर्ष के अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 17 सितंबर को एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। इस विशेष सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे सदन में पहुंचेंगे तथा सभी सदस्यों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य और सदन के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके अलावा निवर्तमान विधायकों को न्यौंता दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आज से 50 साल पहले 25 जनवरी 1971 में हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया था और भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना था। इस दौरान सभी सरकारों ने प्रदेश के विकास में योगदान दिया।
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” का शुभारंभ
शिमला : विद्युत मंत्रालय ,भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर...
Read more