शिमला : राजधानी शिमला के ऊमा पब्लिक स्कूल में आज पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने जहाँ पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनेक मॉडल बनाये व उनको प्रदर्शित किया गया। वहीं पर्यावरण को बचाने की शपथ भी ली। इस मौके पर अध्यापकों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जानकारी दी तथा उन्हें इसके लिए प्रेरित भी किया।
