शिमला : आंतकवाद समर्थक संगठन सिक्ख फार जस्टिस के चेयरमेन पुन्नु द्वारा शिमला में 29 अप्रैल को खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी को कायराना गीदड़ भभकी करार देते हुए ऊना जनहित मोर्चा ने पलटवार किया है। ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने ऐलान करते हुए कहा कि जनहित मोर्चा के कार्यकर्ता शिमला में 29 अप्रैल को तिरंगा झंडा फहराकर देश विरोधी ताकतों को करारा जबाव देंगे। राजीव भनोट ने कहा कि शिमला में खालिस्तानी झंडा फहराने के पुन्नु के मंसूबे तो कभी कामयाब नही होंगे,लेकिन प्रदेश की जनता शिमला में तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति एकता व अखंडता का प्रण अवश्य लेगी।
स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून की जगह अगले महीने की 15 जुलाई को, जाने वजह…..
शिमला : राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि केंद्रीय नेतृत्व...
Read more