रामपुर : जिला शिमला में रामपुर के तकलेच में पुलिस ने नकदी के साथ 4 को पकड़ा है। ये चारों एक कमरे में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत पुलिस थाना रामपुर में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार आज तड़के करीब 12:40 बजे एचसी मोहिंदर सिंह अपने सहयोगी जवानों के साथ रामपुर के तकलेच बाजार में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने विनोद कुमार वीपीओ ताकलेच तहसील रामपुर के कमरे में दबिश दी। वहां पर पुलिस ने 4900/- रुपये नकदी के साथ चार लोगों को ताश खेलते हुए रंगे हाथों दबोचा। तकलेच पुलिस स्टेशन के हैड कांस्टेबल मोहिंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
एक वर्ष के भीतर मेडिकल कॉलेजों में उल्लेखनीय सुधार किए जाएंगेः मुख्यमंत्री
शिमला : मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चिकित्सा...
Read more