रामपुर: हिमाचल में नशा तस्करी महिलाएं भी पीछे नहीं है। ताजा मामला शिमला के रामपुर का है, जहां पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि रामपुर में चिट्टे की खेप के साथ 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं राजस्थान की रहने वाली है और एक नीरथ क्षेत्र से संबंध रखती है।
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस द्वारा तीनों महिलाओं से कुल 27.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पकड़ी गई महिलाओं में राजस्थान की 45 वर्षीय बिना और 37 वर्षीय सुमित्रा शामिल है। जबकि, 20 वर्षीय संदीपा नीरथ की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि रामपुर में नशे के खिलाफ लगातार पुलिस का अभियान जारी है, जो भी इस कार्य में संलिप्त पाए जाएंगे उन्हें बक्शा नही जाएगा।
एसजेवीएन ने राजस्थान में 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की सीओडी को हासिल किया
शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अवगत कराया है कि एसजेवीएन ने आज राजस्थान के 1000 मेगावाट...
Read more









