• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, February 23, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

2024 का चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव: इंडिया महागठबंधन

Himachal Now by Himachal Now
May 14, 2024
in Himachal
0
2024 का चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव: इंडिया महागठबंधन
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन करेगा इंडिया गठबंधन करेगा चुनाव प्रचार:

शिमला : देश में 4 जून को इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। अब तक हुए चार चरणों के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है। यह बात शिमला में आयोजित इंडिया गठबंधन की एक संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री व शिमला संसदीय सीट चुनाव प्रभारी रोहित ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह देश की दिशा और दशा को बचाने की महत्वता रखने का चुनाव है इसलिए देश की जनता को एकजुट होकर इंडिया गठबंधन की सरकार को सत्ता में लाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर वोट का विभाजन न हो इसलिए इंडिया गठबंधन का निर्माण किया गया है जो 2024 में भाजपा के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि अब तक हुए लोकसभा के चार चरणों में इंडिया गठबंधन का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 और 2019 में की गई घोषणाएं धरातल पर नहीं दिखी है जिससे आहत होकर देश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करना चाहती है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की देव तुल्य जनता जनार्दन कांग्रेस के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देगी जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी मुख्य घटक दल मुख्य भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने प्रदेश सरकार को ऑपरेशन लोटस के तहत गिरने का प्रयास किया था उसका परिणाम अब 4 जून को दिखाई देगा।
रोहित ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव नैतिकता व अनैतिकता, सच्चाई व बुराई और धनबल व जनबल का होगा जिसमें जनबल जीतेगा प्रदेश के चुनाव में यह प्रमुख मुद्दा बन चुका है और जनता भाजपा की गंदी मानसिकता का मुंहतोड़ जवाब देगी।

आज़ादी के बाद यह साधारण चुनाव नहीं असाधारण चुनाव :राकेश सिंघा

इंडिया गठबंधन के सहयोगी माकपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कहा कि आज़ादी के बाद यह साधारण चुनाव नहीं बल्कि असाधारण चुनाव है। जहां दो दो राज्यों के मौजूदा मुख्यमंत्री को पीएम मोदी ने संविधान के विरुद्ध कार्य करते बुरे ED के माध्यम से जेल के अंदर भेजा है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि माकपा इंडिया गठबंधन का अनुमोदन करती है और प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए काम करेगी।
सिंघा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि आज देश खतरे में है जहां पीएम मोदी संविधान को खत्म कर लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं। पीएम मोदी ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। इंडिया गठबंधन हर दिन चुनाव आयोग के पास पीएम मोदी और भाजपा के नेताओं की कोई ना कोई शिकायत करता है लेकिन ना तो चुनाव आयोग इस पर कोई कार्रवाई करता है और ना ही पीएम मोदी के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पा रहा है। सिंघा ने कहा कि यदि संविधान बचेगा तो ही लोकतंत्र बचेगा।

भाजपा जुमला पार्टी,दो रंगा और बिल्ला करते हैं प्रतिनिधित्व

उधर, इंडिया गठबंधन के एक और सहयोगी आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में कांग्रेस का साथ देने की बात कही है पार्टी के कन्वीनर व प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सुरजीत ठाकुर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में पीएम मोदी ने जो देश की जनता के साथ वायदे किए थे वह एक भी पूरे नहीं हुए हैं इसलिए भाजपा जुमला पार्टी है जिसमें दो रंगा- बिल्ला पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। सुरजीत ठाकुर ने भाजपा की सरकार से पूछा की जब देश बेचने की बात आती है, कोरोना वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह करने की बात आती है, इलेक्ट्रोल बांड की बात आती है या फिर विपक्ष के नेताओं को जेल भेजने की बात हो या खाते सीज करने की बात आती है तो मात्र एक ही पार्टी का नाम सबसे ऊपर आता है वह है बीजेपी। उन्होंने कहा कि देश में जो बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार देने का काम करते हैं उन्हें भाजपा जेल भेजती है और जो भ्रष्टाचार , डकैती और खुलेआम महिलाओं का यौन शोषण करते हैं वह खुलेआम घूमते हैं। उन्होंने भाजपा से पूछा कि पीएम मोदी ने 2014 में बुलेट ट्रेन के सपने दिखाए थे, युवाओं को 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा किया था,किसानों की आय दो गुणा करने की बात कही थी, सौ स्मार्ट सिटी और विदेशों से काला धन लाने की बात कही थी लेकिन आज ना तो वह बुलेट ट्रेन आई और ना ही युवाओं को नौकरी मिली। आज देश के हालत यह हो गई है कि जो कर्जा देश पर 2014 में 55 लाख करोड़ का था वह बढ़कर 205 लाख करोड रुपए हो गया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने 35 रुपए लीटर पेट्रोल देने और रसोई गैस की कीमत कम करने की बात कही थी जो आज 430 से बढ़कर 1100 रुपए हो गई है। उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि अच्छे दिन तब आएंगे जब यह जुमलेबाज जाएंगे।
उधर, सीपीआई के प्रदेश सचिव भाग सिंह ने पीएम मोदी को हिटलर की संज्ञा दी है उन्होंने कहा है कि जिस तरह से जर्मनी के अंदर हिटलर ने तानाशाही अपनाई थी आज भाजपा राजा में हमारा देश भी यह दंश झेल रहा है । उन्होंने कहा है कि इस बार लोकसभा का चुनाव देश के लोकतंत्र और देश के भविष्य को बचाने का चुनाव है।
भाग सिंह ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी, मजदूर विरोधी और महिला विरोधी सरकार है जिसने किसानों के लिए तीन काले कानून लाए थे लेकिन किसानों के आगे नतमस्तक होकर पीएम मोदी को काले कानूनों को वापिस लेना पड़ा था। इसी तरह देश के मुख्य रीड की हड्डी मजदूरों के लिए जो 44 लेबर कानून थे उन्हें खत्म कर 4 कानून लाए हैं जिसका सीपीआई विरोध करती है। उन्होंने कहा है कि तीन कृषि कानून के विरोध में केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के चलते 1000 से ज्यादा किसानों को अपनी जान गवांनी पड़ी जिसका खामियाजा अब मोदी सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

इंडिया गठबंधन की संयुक्त पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर जीएस तोमर, माकपा नेता व पूर्व मेयर संजय चौहान, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल,पूर्व विधायक सोहन लाल,के के कौशल, डॉ कटारिया, आप नेता चमन आजटा समेत कई दलों के नेता मौजूद रहे।

Previous Post

कांग्रेस रंग भेद, नसल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है : बिंदल

Next Post

करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं कंगना रनौत, जानिए

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं कंगना रनौत, जानिए

करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं कंगना रनौत, जानिए

Latest News

विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत
Himachal

विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत

by Himachal Now
February 22, 2026
0

शिमला : रामपुरी क्योंथल पंचायत के धनुल गांव में मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया।इस मौके...

Read more
जिला शिमला में जिला परिषद के वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा, 27 फ़रवरी तक दर्ज की जा सकती है आपत्तियां और सुझाव, जानिए आप की पंचायत किस जिला परिषद क्षेत्र में

जिला शिमला में जिला परिषद के वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा, 27 फ़रवरी तक दर्ज की जा सकती है आपत्तियां और सुझाव, जानिए आप की पंचायत किस जिला परिषद क्षेत्र में

February 21, 2026
समग्र शिक्षा ने लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (LEP) के तहत 1.20 लाख बच्चों का कराया एंडलाइन असेसमेंट

समग्र शिक्षा ने लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (LEP) के तहत 1.20 लाख बच्चों का कराया एंडलाइन असेसमेंट

February 20, 2026
एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

February 19, 2026
“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर

“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर

February 19, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत

विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत

February 22, 2026
जिला शिमला में जिला परिषद के वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा, 27 फ़रवरी तक दर्ज की जा सकती है आपत्तियां और सुझाव, जानिए आप की पंचायत किस जिला परिषद क्षेत्र में

जिला शिमला में जिला परिषद के वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा, 27 फ़रवरी तक दर्ज की जा सकती है आपत्तियां और सुझाव, जानिए आप की पंचायत किस जिला परिषद क्षेत्र में

February 21, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In