• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, December 16, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

निगुलसारी भूस्खलन में 13 लोग सुरक्षित निकाले, 10 की मौत .. राहत व बचाव कार्य जारी

Himachal Now by Himachal Now
August 11, 2021
in Breaking, Himachal
0
निगुलसारी भूस्खलन में 13 लोग सुरक्षित निकाले, 10 की मौत .. राहत व बचाव कार्य जारी
0
SHARES
198
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

निगुलसारी भूस्खलन में 13 लोग सुरक्षित निकाले, 10 की मौत
राहत व बचाव कार्य जारी
शिमला, 11 अगस्त :
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसारी में आज दोपहर साढ़े 12 बजे एनएच-5 पर भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में एक एचआरटीसी की बस, एक टाटा सूमो, एक कार व एक ट्रक आ गया। अभी तक इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है तथा मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। राहत वाली बात यह है कि 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिन्हें उपचार के लिए भावानगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। अभी भी कई लोगों के मलवे में फंसे होने की आशंका है। इसमें 28 से 30 लोग एचआरटीसी की बस में फंसे हैं, जो अभी भी मलवे के नीचे दबी हुई है तथा बचाव व राहत कार्य में जुटी टीमें बस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कई लोगों के अभी भी मलबे में फं से होने की आशंका है और राहत कार्य जारी है। घायलों को उपचार के लिए भावानगर अस्पताल भेजा गया है, जबकि शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उधर देर शाम को भी भूस्खलन की घटना में मलबे में फं से लोगों को निकालने का कार्य युद्वस्तर पर चल रहा है। स्थानीय पुलिस, होमगार्ड के अलावा एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। राहत व बचाव कार्य में एनडीआरएफ के 27 जवान, पुलिस के 30 व आईटीबीपी की 17वीं बटालियन के 52 जवान तैनात किए हैं। साथ ही 10 एम्बूलेंस तथा 4 मलवे को हटाने वाली मशीने भी बचाव कार्य में तैनात की गई है।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला किन्नौर के न्यूगलसेरी के निकट भू-स्खलन की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया हैए जिसमें हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस सहित कुछ अन्य वाहनों के फं सने के कारण लगभग 60 लोगों के मलबे में दबने की आशंका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटीबीपी, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ , पुलिस बल और जिला प्रशासन की टीमें घटना स्थल पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान चला रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बस चालक और परिचालक सहित अन्य कुछ लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है और अन्य लोगों को निकालने केे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायल लोगों को चिकित्सीय उपचार प्रदान करने के सभी प्रबन्ध कर लिए गए हैं और जिला प्रशासन को घायलों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत कर इस घटना के बारे में जानकारी ली और राहत और बचाव कार्य के लिए भारत सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Previous Post

-: आज का पञ्चांग : –

Next Post

राज्यपाल ने उच्च उत्पादन और रोग प्रतिरोधक सेब किस्मों के शोध पर बल दिया

Himachal Now

Himachal Now

Next Post

राज्यपाल ने उच्च उत्पादन और रोग प्रतिरोधक सेब किस्मों के शोध पर बल दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा
Himachal

बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

by Himachal Now
December 15, 2025
0

पशुधन हमारी धरोहर, इसे अवारा न छोड़े - अनुपम कश्यप बेसहारा पशु मुक्त होगा जिला शिमला 1 जनवरी 2026 तक...

Read more
मां का सपना, भाई बहन ने बना लिया अपना

मां का सपना, भाई बहन ने बना लिया अपना

December 14, 2025
झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

December 14, 2025
हजारों करोड़ केंद्र से लेकर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा, हिमाचल में कांग्रेस की नाकाम और झूठी सरकार उजागर: नड्डा

हजारों करोड़ केंद्र से लेकर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा, हिमाचल में कांग्रेस की नाकाम और झूठी सरकार उजागर: नड्डा

December 13, 2025
एंटी–चिट्टा रैली 22 दिसम्बर को रामपुर तथा 23 दिसम्बर को ननखरी विकास खण्ड में की जाएगी आयोजित

एंटी–चिट्टा रैली 22 दिसम्बर को रामपुर तथा 23 दिसम्बर को ननखरी विकास खण्ड में की जाएगी आयोजित

December 12, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

बेसहारा पशु का प्रशासन बनेगा सहारा

December 15, 2025
मां का सपना, भाई बहन ने बना लिया अपना

मां का सपना, भाई बहन ने बना लिया अपना

December 14, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In