शिमला : भारत-पाक संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर तुर्की द्वारा पाकिस्तान को मदद करने, सैन्य ड्रोन देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने मांग की है कि तुर्की के रवैए को देखते हुए सेब समेत दूसरी सभी वस्तुओं के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना चाहिए।
शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कुलदीप राठौर ने कहा कि 2023 में जब तुर्की में भूकंप आया था तब भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत सबसे पहले तुर्की की मदद की। भारत ने NDRF टीमें तुर्की भेजीं। बावजूद इसके तूर्की ने खुले तौर पर पाकिस्तान की मदद की।
कुलदीप राठौर ने बताया कि तुर्की से हर साल 1 लाख 29 हज़ार 882 मिट्रिक टन सेब आता है। इसके अलावा अवैध रूप से अफगानिस्तान रास्ते से अलग सेब आता है।
भारत तुर्की से हर साल 822 करोड़ का सेब आयात करता है। इसमें अन्य फल अलग है। कुल मिलाकर 12 विलयन डॉलर का कारोबार तुर्की से भारत करता है। इतना ही नहीं भारत से 3.3 लाख पर्यटक सालाना तुर्की जाते हैं। ऐसे में कुलदीप राठोर ने भारत सरकार से तुर्की के रवैए को देख फिर हुए शक खत्म उठाने की मांग की है।