शिमला : हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के धर्मशाला में रविवार को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में 10 लोग सवार थे, जिसमें से 5 की मौत मोके पर ही हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। जिनका उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। इस दुर्घटना में मरने वालों में सुनील कांत, सुनीता देवी, तृषा देवी, आरती व मिलाप चंद शामिल हैं। जबकि जो 5लोग घायल हुए हैं उनमें अभिनव, अभिषेक, पूजा, प्रगति व अनिल कांत शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि करना क्या है : जयराम ठाकुर का सरकार पर जुबानी हमला
सरकार ओछी राजनीति के बजाय वित्त आयोग और केंद्र के सामने तर्कपूर्ण बातें रखती तो हालात बेहतर होते अपनी नाकामी...
Read more







