शिमला . नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस पार्टी की वचनबद्धता जारी कर दी। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू,कृषि मंत्री चंद्र कुमार,उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान,शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर,ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद सिंह ,सीपीएस संजय अवस्थी सहित कई विधायक व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।







