• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, September 9, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

लैवेंडर की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए योजना तैयार कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

Himachal Now by Himachal Now
April 2, 2023
in Himachal
0
लैवेंडर की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए योजना तैयार कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसानों के लिए लाभ की खुशबू लाएगी बैंगनी क्रांति

प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में अरोमा मिशन पर कार्य करेगी। अरोमा मिशन लैवेंडर की खेती की एक पहल है और यह जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए वरदान साबित हुई है।
हिमाचल प्रदेश में जिला चम्बा सहित कई क्षेत्रों की जलवायु परिस्थितियां जम्मू-कश्मीर के समान होने के कारण प्रदेश सरकार राज्य के कई क्षेत्रों में लैवेंडर की खेती को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने की योजना तैयार कर रही है। सरकार की इस पहल से राज्य के किसानों को आय का एक नया लाभदायक स्रोत प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ अरोमा मिशन के बारे में दूरभाष पर विस्तार से बातचीत की। जनवरी माह में नई दिल्ली में भी मुख्यमंत्री ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ इस विषय पर चर्चा की थी। केंद्रीय मंत्री ने इस परियोजना के लिए प्रदेश के किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से लैवेंडर की खेती से किसानों के जीवन में सार्थक बदलाव आएगा। अरोमा मिशन कृषि क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को इस मामले को सम्बंधित मंत्रालय के समक्ष उठाने और परियोजना को जमीनी स्तर पर लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निर्देश दिये हैं।
प्रदेश सरकार खेती के लिए आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने की योजना भी बना रही है। इसे पूरा करने के लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार से तकनीकी मदद प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है। केंद्र सरकार राज्य के किसानों और बागवानों के लिए प्रशिक्षण शिविर और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगी। इससे किसानों को कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध होगी तथा वह अपनी उपज की गुणवत्ता में सुधार लाकर अधिक आय अर्जित करने में सक्षम होंगे।
लैवेंडर की खेती जिसे बैंगनी क्रांति (पर्पल रिवॉल्यूशन) के रूप में भी जाना जाता है, राज्य के किसानों के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा।

Previous Post

यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का किया जा रहा अध्ययन: मुख्यमंत्री

Next Post

शिमला सिरमौर में अलग अलग सड़क दुर्घटना में 2 कई मौत 2 अन्य घायल….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
सुन्नी में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत दो घायल……

शिमला सिरमौर में अलग अलग सड़क दुर्घटना में 2 कई मौत 2 अन्य घायल….

Latest News

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस
Himachal

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस

by Himachal Now
September 9, 2025
0

शिमला : पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित संस्था सेजेस (SAGES) ने आज अपना 30वाँ स्थापना दिवस बड़े...

Read more
हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

September 8, 2025
पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

September 8, 2025
कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

September 7, 2025
सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

September 6, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस

September 9, 2025
हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

September 8, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In