• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, February 2, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home states

जिला तरन तारन में हुए सरपंच हत्याकांड का मुख्य आरोपी पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Himachal Now by Himachal Now
April 21, 2025
in states
0
जिला तरन तारन में हुए सरपंच हत्याकांड का मुख्य आरोपी पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

—आरोपी सुखबीर सिंह है जूरायम-पेशा मुजरिम : डीजीपी गौरव यादव

— एआईजी संदीप गोयल की निगरानी में एजीटीएफ और एसएसपी अभिमन्यु राणा के नेतृत्व वाली तरन तारन पुलिस ने आरोपी को तरन तारन के पहुविंड क्षेत्र से किया गिरफ्तार: एडीजीपी प्रमोद बान

— तरन तारन पुलिस ने सरपंच हत्याकांड के कुल आठ मुलजिमों में से सात को किया काबू
चंडीगढ़/तरन तारन : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने तरन तारन पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सरपंच बचित्र सिंह उर्फ बिक्कर के कत्ल के घिनौने केस में शामिल मुख्य मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने
सोमवार को यहां दी।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ सुख निवासी बरवाला, तरनतारन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर, 2024 को तरन तारन के गांव नौशेहरा पन्नुआं में दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सरपंच बचित्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति सुखबीर सिंह एक जूरायम-पेशा मुजरिम है, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट के केसों और लूट-पाट की वारदातों से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने आगे कहा कि उसके साथियों की पहचान करने और उसकी आपराधिक गतिविधियों की और बारीकी से जांच की जा रही है।
इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए, अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि ए.आई.जी. संदीप गोयल की निगरानी में एजीटीएफ की टीमों और एसएसपी अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में तरनतारन पुलिस की टीमों जो उक्त आरोपी का पीछा कर रही थीं, ने खुफिया जानकारी पर आरोपी को तरनतारन के पहुविंड क्षेत्र से काबू कर लिया।
ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए, एआईजी संदीप गोयल ने कहा कि एजीटीएफ और तरनतारन पुलिस की पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए, आरोपी व्यक्ति का पीछा किया और गांव पहुविंड में गुरुद्वारा साहिब के पास से उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीमों ने उसका काला हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।
एसएसपी अभिमन्यु राणा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सुखबीर ने सरपंच बचित्र सिंह के कत्ल की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित सरपंच की रेकी करने में भी आरोपी का हाथ था।
एसएसपी ने कहा कि मुलजिम सुखबीर सिंह की गिरफ्तारी के साथ, तरनतारन पुलिस ने इस मामले में नामजद कुल आठ मुलजिमों में से सात को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने आगे कहा कि और जांच जारी है और पुलिस टीमें अपराध में शामिल आठवें मुलजिम को दबोचने के लिए तलाश कर रही हैं।
इस संबंध में थाना सरहाली में बीएनएस की धारा 103 और 3(5) और असला एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 119 दिनांक 13/9/24 केस पहले ही दर्ज है।

Previous Post

पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 500 करोड़ रुपए की मेगा एक्शन योजना का ऐलान

Next Post

इको क्लब प्रभारी शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
इको क्लब प्रभारी शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला

इको क्लब प्रभारी शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला

Latest News

नियुक्ति का इंतजार कर रहे 5 HAS अधिकारियों को दी तैनाती
Breaking

नियुक्ति का इंतजार कर रहे 5 HAS अधिकारियों को दी तैनाती

by Himachal Now
February 2, 2026
0

Read more
कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे, ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव : जयराम ठाकुर

विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वस्पर्शी बजट : हिमाचल के लिए ईको-टूरिज्म और अधोसंरचना विकास की दिखी नई राह : जय राम ठाकुर

February 1, 2026
केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण : सुक्खू

केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण : सुक्खू

February 1, 2026
शिमला के आईजीएमसी में अनोखा मामला, मरीज के गले से निकाली गई जीवित जोंक

शिमला के आईजीएमसी में अनोखा मामला, मरीज के गले से निकाली गई जीवित जोंक

January 31, 2026
जिला शिमला में इन 15 स्थानों पर खोली जानी है उचित मूल्य की दुकानें, जानिए कहां पर खुलनी है दुकानें और कब तक कर सकते हैं आवेदन…..

जिला शिमला में इन 15 स्थानों पर खोली जानी है उचित मूल्य की दुकानें, जानिए कहां पर खुलनी है दुकानें और कब तक कर सकते हैं आवेदन…..

January 30, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नियुक्ति का इंतजार कर रहे 5 HAS अधिकारियों को दी तैनाती

नियुक्ति का इंतजार कर रहे 5 HAS अधिकारियों को दी तैनाती

February 2, 2026
कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे, ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव : जयराम ठाकुर

विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वस्पर्शी बजट : हिमाचल के लिए ईको-टूरिज्म और अधोसंरचना विकास की दिखी नई राह : जय राम ठाकुर

February 1, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In