• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, September 10, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

रिज मैदान पर लगे सत्यानंद स्टोक्स की प्रतिमा, बागवानों ने उठाई मांग

Himachal Now by Himachal Now
March 6, 2024
in Himachal
0
रिज मैदान पर लगे सत्यानंद स्टोक्स की प्रतिमा, बागवानों ने उठाई मांग
0
SHARES
101
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


हॉर्टिकल्चर एण्ड एनवायरमेंट सोसाइटी कोटगढ़ ने सी.एम. को लिखा पत्र
प्रदेश की आर्थिकी को किया मजबूत, स्वतंत्रता आंदोलन व सामाजिक क्षेत्र में भी दिया अहम योगदान

शिमला : हिमाचल प्रदेश में रिज मैदान पर नेताओं की प्रतिमा लगाने के लिए घमासान छिड़ा हुआ है। इस घमासान के बीच पूर्व सी.एम. स्व. वीरभद्र सिंह व ठाकुर रामलाल तथा अन्य नेताओं की प्रतिमा लगाने की मांग के बाद अब रिज मैदान पर हिमाचल में सेब की खेती के जनक व राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने वाले सत्यानंद स्टोक्स (सैमुअल इवांस स्टोक्स) की प्रतिमा लगाने की आवाज उठने लगी है। इसको लेकर बागवानी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने रिज मैदान पर प्रतिमा लगाने की मांग उठाई है। साथ ही हॉर्टिकल्चर एंड एनवायरनमैंट सोसाइटी कोटगढ़ ने इसको लेकर सी.एम. सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखा है।

सोसाइटी के सचिव एवं बागवान दीपक सिंघा की ओर से लिखे पत्र में तर्क दिया गया है कि प्रदेश में 5000 करोड़ की आर्थिकी को खड़ा करने में सत्यानंद स्टोक्स का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि सेब की प्रदेश की जी.डी.पी. में 13 फीसदी का योगदान है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के स्वतंत्रता संगा्रम में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मांग उन्होंने क्षेत्र के बागवानों तथा बागवानी संगठनों के साथ चर्चा के उपरांत यह पत्र लिखा है। उन्होंने सी.एम. से प्रदेश मंत्रिमडल की अगली बैठक में इसको लेकर निर्णय लेने की मांग की है। इसके अलावा बागवान आशुतोष चौहान, हरीष चौहान, ने भी सरकार से रिज पर प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में अहम योगदान देने वाले सत्यानंद स्टोक्स की प्रतिमा लगाने की मांग की है। उनका कहना था कि सत्यानंद स्टोक्स ने जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य सेब उत्पादक क्षेत्रों का गरीबी से बाहर निकाला है। यदि वह सेब को हिमाचल में नहीं लाते तो सेब उत्पादक क्षेत्र के लोगों की हालत बहुत ही खराब होती। उनके इस योगदान को देखते हुए उनकी प्रतिमा पहले रिज मैदान पर लगाई जानी चाहिए। यादि रहे कि रिज मैदान पर पूर्व सी.एम. स्व. वीरभद्र व राम लाल ठाकुर के साथ-साथ पूर्व मंत्री स्व. सुखराम शर्मा की प्रतिमाह लगाने की मांग की गई है।
समाज सेवा व स्वतंत्रता आंदोलन में दिया अहम योगदान
सत्यानंद स्टोक्स केवल सेब की खेती शुरू करने के लिए ही नहीं जाने जाते हैं, बल्कि उन्होंने समाज सेवा व स्वतंत्रता आंदोलन में भी अपना अहम योगदान दिया है। वर्ष 1904 में वह मात्र 22 वर्ष की आयु में सबाथू स्थित कोढ़ी कॉलौनी में अपने माता-पिता का विरोध करने के बावजूद काम करने भारत आए। वर्ष 1912 में उन्होंने स्थानीय लडक़ी से शादि करने के उपरांत वह कोटगढ़ के थानेधार में बस गए। वर्ष 1916 में उन्होंने अमेरिका के फिलेडेल्फिया से सेब के कुछ पौधे और बीज मंगवाए व सेब की खेती शुरू की। सत्यानंद स्टोक्स का अन्य नेताओं के अलावा गांंधीजी से लगाव था। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में पंजाब से 2 सदस्य निर्वाचित थे, जिसमें एक लाला लाजपत राय व दूसरे सैमुएल स्टोक्स थे। आजादी के आंदोलन में वह जेल भी गए।
खर्चा हम उठाएंगे
बागवानों ने रिज पर प्रतिमा लगाने के लिए सरकार से केवल स्थान देने की मांग की है। उनका कहना था कि प्रतिमा लगाने का खर्चा बागवान स्वयं वहन करेंगे। इसके लिए वह स्वयं राशि एकत्र करेंगे।

Previous Post

कर्मचारियों और पेंशनरों के दबाव के बाद सरकार ने डीए और एरियर को लेकर जारी अधिसूचना वापिस ली….

Next Post

HRTC कर्मचारियों को जारी किया DA , देखें अधिसूचना, .शटल बस सेवा, कैशलेस टिकटिंग प्रणाली और ऑनलाइन बस पास सुविधा शुरू……

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
HRTC कर्मचारियों को जारी किया DA , देखें अधिसूचना, .शटल बस सेवा, कैशलेस टिकटिंग प्रणाली और ऑनलाइन बस पास सुविधा शुरू……

HRTC कर्मचारियों को जारी किया DA , देखें अधिसूचना, .शटल बस सेवा, कैशलेस टिकटिंग प्रणाली और ऑनलाइन बस पास सुविधा शुरू......

Latest News

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस
Himachal

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस

by Himachal Now
September 9, 2025
0

शिमला : पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित संस्था सेजेस (SAGES) ने आज अपना 30वाँ स्थापना दिवस बड़े...

Read more
हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

September 8, 2025
पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

September 8, 2025
कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

September 7, 2025
सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

September 6, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस

September 9, 2025
हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

September 8, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In