• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, February 13, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

गीता कपूर, सीएमडी, एसजेवीएन द्वारा ‘दास्तान- कहानियों की दुनिया’ पुस्तक का विमोचन

Himachal Now by Himachal Now
March 20, 2024
in Himachal
0
गीता कपूर, सीएमडी, एसजेवीएन द्वारा ‘दास्तान- कहानियों की दुनिया’ पुस्तक का विमोचन
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

शिमला: एसजेवीएन द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन की कड़ी में स्कूली विद्यार्थियों के मध्य हिंदी के प्रचार-प्रसार और हिंदी साहित्य के वर्चस्व को बरक़रार रखने की दृष्टि से पहली बार एक नवोन्मेष योजना की शुरुआत की गई है । आज गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने इस पहल के तहत दास्तान- कहानियों की दुनिया’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

गीता कपूर ने अवगत करवाया कि इस नवोन्मेष योजना के तहत जिला शिमला के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा तीसरी से कक्षा बारहवीं तक के छात्र – छात्राओं के मध्य कहानी लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। इस प्रतियोगिताओं में ज़िला शिमला के स्कूलों के छात्र-छात्रों ने भाग लिया और विद्यार्थियों की 67 मौलिक कहानियां शॉर्टलिस्ट की गई। प्रतिष्ठित ज्यूरी  पैनालिस्ट श्री श्रीनिवास जोशी, श्री आत्मा रंजन और श्रीमती संगीता सारस्वत द्वारा शॉर्टलिस्ट की गई कहानियों में से पंद्रह कहानियों को लघु कथाओं के संकलन हेतु चयनित किया गया । इन कहानियों को ‘दास्तान- कहानियों की दुनिया’ नामक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया है। कहानी लेखन प्रतियोगिताएं एसजेवीएन सीएसआर फाउंडेशन के तत्वाधान में कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित की गई।

चयनित छात्र छात्राओं की प्रशंसा करते हुए गीता कपूर ने कहा कि हमारे युवा शिक्षार्थियों के बीच ऐसी प्रतिभा और समर्पण देखना वास्तव में प्रेरणादायक है। इन छात्रों द्वारा रचित  कहानियाँ न केवल उनकी कल्पनाशीलता को प्रदर्शित करती हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता, कथ्य और शिल्प को भी प्रदर्शित करती हैं। ये कौशल न केवल शैक्षणिक सफलता के लिए बल्कि व्यक्तित्व विकास और भविष्य के प्रयासों के लिए भी आवश्यक हैं।

इसके साथ, आज एसजेवीएन द्वारा शिमला में राजभाषा नीति संबंधी सांविधिक प्रावधानों और अपेक्षाओं के मद्देनजर तथा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देते हुए इसे जन उपयोगी बनाने की दृष्टि से एक दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्ष्ता चंद्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक, मानव संसाधन ने की । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि हिन्‍दी संबंधी कार्यक्रमों में कर्मचारी बड़े मनोयोग से भाग लेते है और रोजमर्रा के कार्यालयी कामकाज में हम राजभाषा को प्राथमिकता दे रहे हैं। 

संगोष्ठी के दौरान विद्युत मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्‍यगण डॉ. पूरन चंद टंडन, डॉ यतीन्द्र कुमार कटारिया, डॉ. विकास दवे, गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के उप निदेशक (कार्यान्वयन-नराकास) के. पी. शर्मा, देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव एवं प्रोफ़ेसर अजय श्रीवास्तव ने राजभाषा हिन्दी के अनुप्रयोग एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला और विस्तार में चर्चा की। इस अवसर पर नराकास के विभिन्न कार्यालयों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि राजभाषा अधिकारी एवं एसजेवीएन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

महिलाओं को 1500 चुनावी प्रोपोगेंडा : रमा ठाकुर

Next Post

9 विधायकों का भाजपा द्वारा शिमला पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
9 विधायकों का भाजपा द्वारा शिमला पहुंचने पर जोरदार स्वागत

9 विधायकों का भाजपा द्वारा शिमला पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Latest News

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री
Himachal

रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि करना क्या है : जयराम ठाकुर का सरकार पर जुबानी हमला

by Himachal Now
February 13, 2026
0

सरकार ओछी राजनीति के बजाय वित्त आयोग और केंद्र के सामने तर्कपूर्ण बातें रखती तो हालात बेहतर होते अपनी नाकामी...

Read more
दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

February 13, 2026
हिमाचल में टोल टैक्स बैरियर और एक्साइज पॉलिसी को  मंजूरी, प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम फैसले, जानिए भर्ती और OPS को लेकर क्या लिया निर्णय…

हिमाचल में टोल टैक्स बैरियर और एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी, प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम फैसले, जानिए भर्ती और OPS को लेकर क्या लिया निर्णय…

February 12, 2026
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

February 11, 2026
जिला शिमला में गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति हेतु रूट चार्ट निर्धारित

जिला शिमला में गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति हेतु रूट चार्ट निर्धारित

February 10, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि करना क्या है : जयराम ठाकुर का सरकार पर जुबानी हमला

February 13, 2026
दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

February 13, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In