• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, March 28, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एसजेवीएन की 200 मेगावाट सौर विद्युत परियोजना (जीयूवीएनएल चरण-XVII, खावड़ा सौर पार्क) की रखी आधारशिला

Himachal Now by Himachal Now
September 20, 2025
in Himachal
0
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने एसजेवीएन की 200 मेगावाट सौर विद्युत परियोजना (जीयूवीएनएल चरण-XVII, खावड़ा सौर पार्क) की रखी आधारशिला
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला: एसजेवीएन के लिए गौरवमयी क्षण के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के भावनगर में एसजेवीएन की 200 मेगावाट सौर विद्युत परियोजना (जीयूवीएनएल चरण-XVII, खावड़ा सोलर पार्क) की आधारशिला रखी।

इस ऐतिहासिक अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय श्रम और रोजगार; और युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, सी. आर. पाटिल, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री, शान्‍तनु ठाकुर, उपभोक्ता मामले, केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से एसजेवीएन के सीएमडी भूपेन्द्र गुप्ता, निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा, निदेशक वित्त (अतिरिक्त प्रभार) सिपन कुमार गर्ग, एसजीईएल के सीईओ अजय सिंह तथा एसजेवीएन और एसजीईएल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

200 मेगावाट की खावड़ा सौर विद्युत परियोजना, गुजरात के कच्छ जिले में गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (जीएसईसीएल) द्वारा विकसित किए जा रहे खावड़ा सौर पार्क में अवस्थित है। इस परियोजना से उत्पादित विद्युत गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) को 25 वर्षों के लिए ₹2.88/यूनिट की दर से आपूर्ति की जाएगी।

इस परियोजना के निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 866.8 करोड़ रुपए होगी। इस परियोजना से प्रथम वर्ष में 504.92 मिलियन यूनिट बिजली और 25 वर्षों की अवधि में 11,620 मिलियन यूनिट संचयी बिजली उत्पादित होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, इस परियोजना से 25 वर्षों में कार्बन उत्सर्जन में लगभग 5,69,250 टन की कमी आने की उम्मीद है। यह परियोजना 31 दिसंबर 2026 तक कमीशन होना संभावित है।

इस परियोजना की स्थापना से वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता और वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल करने की भारत की प्रतिबद्धता में सहयोग होगा। इससे क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे। इसके अतिरिक्त, यह परियोजना कच्छ की विशाल बंजर भूमि का उपयोग स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के लिए करेगी और गुजरात की नवीकरणीय ऊर्जा आवश्यकताओं को पूर्ण करने में सहायक होगी।

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एसजेवीएन, नवरत्न सीपीएसई ने 2968 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता से युक्त 14 परियोजनाएं और 123 किलोमीटर पारेषण लाइनों को कमीशन किया है। कंपनी, वर्तमान में अखिल भारत एवं पड़ोसी देश नेपाल में विद्युत परियोजनाओं का प्रचालन एवं क्रियान्वयन कर रही है।

Previous Post

विक्रमादित्य -कंगना फिर आमने सामने

Next Post

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत गाँव झाकड़ी के CTU-1 में सफाई अभियान

Latest News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया
Himachal

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

by Himachal Now
March 24, 2026
0

शिमला : भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज से रामपुर जलविद्युत स्टेशन में एसजेवीएन द्वारा आयोजित किए...

Read more
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

March 21, 2026
श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

March 20, 2026
पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

March 19, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

March 24, 2026
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In