• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, February 6, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने शिक्षा मंत्री को सौंपी ASER 2024 रिपोर्ट, भाषा और गणित में हिमाचल के बच्चों का सीखने का स्तर बढ़ा

Himachal Now by Himachal Now
February 4, 2025
in Himachal
0
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने शिक्षा मंत्री को सौंपी ASER 2024 रिपोर्ट, भाषा और गणित में हिमाचल के बच्चों का सीखने का स्तर बढ़ा
0
SHARES
42
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


2022 के 23.0% की तुलना में 2024 में तीसरी कक्षा के 46.6% बच्चे भाषा पढ़ने में सक्षम
भाषा में सक्षम पांचवी कक्षा के बच्चों का प्रतिशत 60.2% से बढ़कर 65.8% हुआ
पहले के मुकाबले तीसरी कक्षा के 15.4% अधिक बच्चे घटाव के सवाल हल करने में सक्षम
पांचवीं कक्षा के 5.9% अधिक छात्र कर पा रहे हैं भाग के सवाल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों के सीखने के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह निष्कर्ष प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा जारी ASER 2024 रिपोर्ट में सामने आया है। प्रथम संस्था की ओर से यह रिपोर्ट शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सौंपी गई। इस दौरान राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, राजेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार देखने को मिला है। उन्होंने ASER 2024 रिपोर्ट के निष्कर्षों को सराहनीय बताते हुए अगले शैक्षणिक सत्र में सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया।
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने शिक्षा मंत्री को आश्वस्त किया कि बच्चों के सीखने के स्तर में और सुधार के लिए समग्र शिक्षा के तहत व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।

तीसरी कक्षा के दोगुने बच्चे अब पढ़ पा रहे हैं दूसरी कक्षा के स्तर का पाठ
ASER 2024 रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों की पढ़ने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्ष 2022 में जहां तीसरी कक्षा के मात्र 23.0% बच्चे भाषा में दूसरी कक्षा के स्तर का पाठ पढ़ सकते थे, वहीं अब 2024 में यह संख्या दोगुनी होकर 46.6% हो गई है। इस उपलब्धि के साथ हिमाचल पूरे देश में शीर्ष स्थान पर है।

भाषा पढ़ने में पांचवीं कक्षा के बच्चों में भी सुधार
पढ़ने की क्षमता के मामले में सरकारी स्कूलों के पांचवीं कक्षा के बच्चों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2022 में जहां 60.2% बच्चे भाषा में दूसरी कक्षा के स्तर का पाठ पढ़ सकते थे, वहीं 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 65.8% हो गया। इस सुधार के साथ हिमाचल प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है।

गणित में भी छात्रों का प्रदर्शन बेहतर
गणित की दक्षता में भी हिमाचल के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। 2022 में कक्षा तीन के केवल 31.3% बच्चे घटाव के सवाल हल कर पाते थे, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 46.7% हो गई। यानी पिछले दो वर्षों में इसमें 15.4% की बढ़ोतरी हुई है।
गणित में ही पांचवीं कक्षा के बच्चों की भाग करने की क्षमता में भी सुधार दर्ज किया गया है। 2022 में जहां 38.1% छात्र भाग के सवाल हल कर सकते थे, वहीं 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 44% हो गया। यानी इसमें 5.9% का सुधार हुआ है।

हिमाचल के 11,421 बच्चों को ASER सर्वे में किया गया शामिल
प्रथम द्वारा संचालित असर सर्वेक्षण के तहत सितंबर-अक्टूबर 2024 में देशभर के 605 जिलों के ग्रामीण इलाकों में 3 से 16 वर्ष की आयु के कुल 6,49,491 बच्चों को शामिल किया गया।
हिमाचल प्रदेश में इस सर्वे में 11,421 बच्चे शामिल किए गए और परिणामों से स्पष्ट है कि राज्य के बच्चों का प्रदर्शन देश में सर्वश्रेष्ठ रहा। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं में भी अपेक्षित सुधार हुआ है।

Previous Post

एसजेवीएन ने टीबी उन्मूलन जागरूकता सत्र और नि-क्षय शिविर का आयोजन किया

Next Post

दो पुलिस अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी…..

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
दो पुलिस अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी…..

दो पुलिस अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी.....

Latest News

हिमाचल में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए कौन होगा शिमला का नया SP….
Breaking

हिमाचल में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए कौन होगा शिमला का नया SP….

by Himachal Now
February 5, 2026
0

Read more
एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

February 5, 2026
हिमाचल में स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंध

हिमाचल में स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंध

February 5, 2026
कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे, ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जय राम ठाकुर

February 4, 2026
आरडीजी पर मगरमच्छ के आंसू बहाकर जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेस सरकार ने केंद्र के फंड का किया सबसे बड़ा दुरुपयोग : संदीपनी भारद्वाज

आरडीजी पर मगरमच्छ के आंसू बहाकर जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेस सरकार ने केंद्र के फंड का किया सबसे बड़ा दुरुपयोग : संदीपनी भारद्वाज

February 4, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए कौन होगा शिमला का नया SP….

हिमाचल में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए कौन होगा शिमला का नया SP….

February 5, 2026
एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

February 5, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In