• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Thursday, February 5, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

किसानों और मजदूरों का शिमला में महापड़ाव शुरू…..

Himachal Now by Himachal Now
November 25, 2023
in Himachal
0
किसानों और मजदूरों का शिमला में महापड़ाव शुरू…..
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : 25 से 27 नवम्बर के प्रदेश सरकार सचिवालय छोटा शिमला पर हो रहे महापड़ाव के पहले दिन सैंकड़ों मनरेगा, निर्माण मजदूरों व किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर ठाकुर,किसान सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, विजेंद्र मेहरा, प्रेम गौतम, डॉ कुलदीप तंवर, होत्तम सौंखला, राकेश सिंघा, पुष्पेंद्र त्यागी, जगत राम, जोगिंद्र कुमार, भूपिंद्र सिंह, सोहन ठाकुर, सुदेश ठाकुर व फालमा चौहान आदि ने सम्बोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर, किसान, कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू व हिमाचल किसान सभा के बैनर तले हिमाचल प्रदेश के सैंकड़ों मनरेगा व निर्माण मजदूर तथा किसान प्रदेश सरकार सचिवालय छोटा शिमला के बाहर लामबंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि मजदूर किसान विरोधी मोदी सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल करके ही देश की जनता के कष्टों की मुक्ति संभव है। उन्होंने कहा कि यह तीन दिवसीय महापड़ाव मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हज़ार रुपये घोषित करने, मजदूर विरोधी चार लेबर कोडों को रद्द करने, आंगनबाड़ी, आशा व मिड डे मील योजना कर्मियों को नियमित करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों को लागू करने, शहरी क्षेत्रों में विस्तार के साथ ही मनरेगा में 375 रुपये प्रति दिन की मजदूरी पर 200 दिन कार्य दिवस प्रदान करने, मनरेगा, निर्माण तथा बीआरओ मजदूरों का श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण व आर्थिक लाभ बहाल करने, आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति बनाने, नौकरी से निकाले गए कोविड कर्मियों को बहाल करने, भारी महंगाई पर रोक लगाने, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण को रोकने, किसानों की कर्ज़ामुक्ति आदि मांगों को लेकर हो रहा है।

उन्होंने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार की नवउदारवादी व पूंजीपति परस्त नीतियों के कारण बेरोजगारी, गरीबी, असमानता व रोजी रोटी का संकट बढ़ रहा है। बेरोजगारी व महंगाई से गरीबी व भुखमरी बढ़ रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को कमज़ोर करने के कारण बढ़ती मंहगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस, खाद्य वस्तुओं के दामों में भारी वृद्धि हो रही है। उन्होंने न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रति माह और सभी श्रमिकों को पेंशन सुनिश्चित करने; मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं और बिजली संशोधन विधेयक को निरस्त करने, कॉन्ट्रेक्ट, पार्ट टाइम, मल्टी पर्पज, मल्टी टास्क, टेम्परेरी, कैज़ुअल, फिक्स टर्म, ठेकेदारी प्रथा व आउटसोर्स प्रणाली पर रोक लगाकर इन सभी मजदूरों को नियमित करने, नौकरी से बाहर किये गए सैंकड़ों कोविड कर्मियों को बहाल करने, शहरी क्षेत्रों में विस्तार के साथ मनरेगा में 375 रुपये प्रति दिन की मजदूरी पर 200 दिन कार्य दिवस प्रदान करने, मनरेगा, निर्माण तथा बीआरओ मजदूरों का श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण व आर्थिक लाभ बहाल करने की मांग की। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण व विनिवेश को रोकने, नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन व अग्निपथ योजना को खत्म करने, महंगाई को रोकने और डिपुओं में राशन प्रणाली को मजबूत कर उसे सार्वभौमिक बनाने, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा वर्करज़ सहित सभी योजना कर्मियों को नियमित करने, बिजली बोर्ड, नगर निगमों, अन्य बोर्डों व निगमों के कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू करने, बीआरओ का निजीकरण रोकने व बीआरओ मजदूरों को नियमित करने, तयबजारी के लिए स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट लागू करने, मोटर व्हीकल एक्ट में मजदूर, मालिक विरोधी बदलाव वापिस लेने व पर्यटन क्षेत्र के मजदूरों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

Previous Post

भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, आखिर कब गोबर खरीदना शुरू करेगी कांग्रेस सरकार

Next Post

न्यू शिमला स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में अन्नकूट उत्सव मनाया गया

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
न्यू शिमला स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में अन्नकूट उत्सव मनाया गया

न्यू शिमला स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में अन्नकूट उत्सव मनाया गया

Latest News

कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे, ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव : जयराम ठाकुर
Himachal

पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जय राम ठाकुर

by Himachal Now
February 4, 2026
0

पंचायत चुनाव न करवा कर ग्रामीण और शहरी निकायों का बहुत नुकसान कर रहे हैं मुख्यमंत्री स्थानी निकायों के चुनाव...

Read more
आरडीजी पर मगरमच्छ के आंसू बहाकर जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेस सरकार ने केंद्र के फंड का किया सबसे बड़ा दुरुपयोग : संदीपनी भारद्वाज

आरडीजी पर मगरमच्छ के आंसू बहाकर जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेस सरकार ने केंद्र के फंड का किया सबसे बड़ा दुरुपयोग : संदीपनी भारद्वाज

February 4, 2026
14 नायब तहसीलदार पदोन्नत, बने तहसीलदार,  दो को रिटायरमेंट के बाद मिली पदोन्नति, पदोन्नति के बाद 11 को दी तैनाती, देखें अधिसूचना…..

14 नायब तहसीलदार पदोन्नत, बने तहसीलदार, दो को रिटायरमेंट के बाद मिली पदोन्नति, पदोन्नति के बाद 11 को दी तैनाती, देखें अधिसूचना…..

February 3, 2026
नियुक्ति का इंतजार कर रहे 5 HAS अधिकारियों को दी तैनाती

नियुक्ति का इंतजार कर रहे 5 HAS अधिकारियों को दी तैनाती

February 2, 2026
कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे, ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव : जयराम ठाकुर

विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वस्पर्शी बजट : हिमाचल के लिए ईको-टूरिज्म और अधोसंरचना विकास की दिखी नई राह : जय राम ठाकुर

February 1, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे, ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जय राम ठाकुर

February 4, 2026
आरडीजी पर मगरमच्छ के आंसू बहाकर जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेस सरकार ने केंद्र के फंड का किया सबसे बड़ा दुरुपयोग : संदीपनी भारद्वाज

आरडीजी पर मगरमच्छ के आंसू बहाकर जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेस सरकार ने केंद्र के फंड का किया सबसे बड़ा दुरुपयोग : संदीपनी भारद्वाज

February 4, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In