• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, September 7, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

जयराम ठाकुर का दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पर हमला, बोले अपनी नाकामियों से शून्य पर पहुंची कांग्रेस, हिमाचल में भी होगा यही हाल

Himachal Now by Himachal Now
February 8, 2025
in Himachal
0
इंजेक्शन को लेकर झूठ बोलने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


देश को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा, दिल्ली के दिल में है ‘मोदी ही मोदी’ : जयराम ठाकुर
दिल्ली में आपदा समाप्त, सुशासन के साथ दिल्ली वासी

शिमला: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा है। आज दिल्ली की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और विकास की राजनीति को चुना है। दिल्ली के दिल में अब सिर्फ ‘मोदी ही मोदी’ है। दिल्ली को सुशासन और डबल इंजन की सरकार देने के लिए मैं दिल्ली की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं। आम आदमी पार्टी ने झूठ, अराजकता, नाटक और आरोप–प्रत्यारोप की राजनीति को प्रश्रय दिया। आज दिल्ली की जनता ने उसे नकार दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और प्रभावी प्रशासन को स्वीकार किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करने हेतु देवतुल्य जनता का हृदय से आभार और अभिनंदन इस जनादेश के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत लंबे समय से दिल्ली में एक पार्टी ने अराजकता का माहौल बना रखा था वो ‘‘आपदा’’ का दौर आज समाप्त हो रहा है। जिस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए हुआ था उस पार्टी का अंत भ्रष्टाचार में डूबकर हुआ है। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई लड़ाई से जन्मी आम आदमी पार्टी आकंठ भ्रष्टाचार और अराजकता में प्रदेश हितों को पूरी तरह से भूल चुकी थी। प्रदेश के लिए नीतियां बनाने की बजाय सरकार का ध्यान मुख्यमंत्री के शीश महल बनाने और चुनाव लड़ने के लिए शराब घोटाला करने पर ही केंद्रित रहा। दिल्ली के लिए आपदा साबित हुई आम आदमी पार्टी को आम आदमी ने सही जगह दिखा दी है। दिल्ली देश का दिल है जिसे आज भाजपा ने जीत लिया है। दिल्ली की जनता को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा है। दिल्ली के दिल में “मोदी ही मोदी” है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस चुनाव के साथ देश की जनता ने कांग्रेस को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया। कांग्रेस द्वारा चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलने, झूठी गारंटियां देने, लोगों को डराने, बांटने जैसे धमकाने हर हथकंडे अपनाए। लेकिन गुमराह करने वाली, साजिश करने वाली कांग्रेस का आज देश की राजधानी से सूपड़ा साफ हो गया है और शून्य पर खड़ी है। कांग्रेस के बड़े–बड़े चेहरे अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। आज वर्तमान में पूरे देश में कांग्रेस के यही हाल हैं। हिमाचल प्रदेश में जिस ढर्रे पर कांग्रेस चल रही है अगले चुनाव में यहां भी वही होने वाला है। कांग्रेस के नेता यह समझ लें कि देश के लोगों ने ठगी की राजनीति को नकार दिया है। गारंटियों की राजनीति को वहीं दफन कर दिया है जहां से शुरू हुई थी। हिमाचल सरकार अपने जनविरोधी ढर्रे को छोड़े और जनहित में काम करें। उन्होंने दिल्ली के जनादेश के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली भाजपा सहित पार्टी के सभी साथियों को बहुत–बहुत बधाई।

Previous Post

कर्मचारियों की भर्ती और सेवा की शर्तों संबंधित अधिनियम को राज्यपाल की मंजूरी, देखिए क्या होगी नई व्यवस्था…..

Next Post

करुणामूलक संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, चुनावों के दौरान उनसे किए वायदों की दिलाई याद…..

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
करुणामूलक संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, चुनावों के दौरान उनसे किए वायदों की दिलाई याद…..

करुणामूलक संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, चुनावों के दौरान उनसे किए वायदों की दिलाई याद.....

Latest News

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना
Himachal

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

by Himachal Now
September 7, 2025
0

शिमला : आज शहरी कसुमटी मंडल की ओर से चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री रवाना की गई। इस सामग्री...

Read more
सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

September 6, 2025
समय रहते उठाए गए सुरक्षात्मक उपायों से लारजी विद्युत परियोजना को नहीं पहुंचा नुकसान

समय रहते उठाए गए सुरक्षात्मक उपायों से लारजी विद्युत परियोजना को नहीं पहुंचा नुकसान

September 6, 2025
चौबीस घंटे में भरमौर से 1166 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए

चौबीस घंटे में भरमौर से 1166 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए

September 5, 2025
भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

September 4, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

September 7, 2025
सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

September 6, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In