• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, September 9, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

आगामी वित्त वर्ष में प्रदेश में 18 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल निर्मित होंगे: मुख्यमंत्री

Himachal Now by Himachal Now
March 6, 2023
in Himachal
0
आगामी वित्त वर्ष में प्रदेश में 18 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल निर्मित होंगे: मुख्यमंत्री
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सुजानपुर में निर्मित होगा नया बस अड्डा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सायं हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा में राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों के आशीर्वाद और सहयोग से आने वाले 10 वर्षों के दौरान हिमाचल, देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के उत्सव और त्यौहार हमारे बन्धुत्वभाव, अनूठी सांस्कृतिक विरासत और परम्पराओं के प्रतीक होते हैं। इनके माध्यम से युवाओं को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को जानने और समझने के अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रंगों का त्यौहार होली प्रदेशवासियों के जीवन में उन्नति और खुशहाली लेकर आएगा।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक राजेन्द्र राणा के आग्रह पर सुजानपुर में आगामी वित्त वर्ष में नए बस अड्डे के निर्माण तथा नागरिक अस्पताल सुजानपुर में विस्तर क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 करने के साथ-साथ यहां सभी आवश्यक अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
उन्होंने आगामी वित्त वर्ष में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के टौणी देवी में बेहतर अधोसंरचना और संस्थान में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती के साथ एक डिग्री कॉलेज खोलने और सुजानपुर कॉलेज में अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने सुजानपुर में उचित बजट प्रावधान के साथ जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के मण्डल खोलने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आगामी वित्त वर्ष में 18 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल निर्मित करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से प्रदेश भर में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इन स्कूलों को निर्मित करने की योजना बनाई है। ये स्कूल 100 कनाल से अधिक परिसर में निर्मित किए जाएंगे और इन स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं और गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश को आर्थिक बदहाली की स्थिति में पहुंचाया है, जिस कारण उनके पांच वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश के विकास कार्य बाधित हुए हैं। पूर्व भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अन्तिम छः महीनों में 900 से अधिक संस्थानों को बिना बजट प्रावधान के खोला व स्तरोन्नत किया। इनके संचालन पर राज्य सरकार पर पांच हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अनाथ बच्चों को सहारा प्रदान करनेे के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की है। इस योजना के अन्तर्गत सरकार अनाथ बच्चों को चिर्ल्डन ऑफ द स्टेट के रूप में गोद लेगी और उनकी उच्च शिक्षा, जेब खर्च, हवाई यात्रा और वर्ष में एक बार तीन सितारा होटल में उनके ठहरने के लिए धनराशि प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आगामी तीन वर्षों के दौरान हमीरपुर जिला के जोल सपड़ में विश्व स्तरीय सुविधायुक्त कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। मरीजों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शीघ्र ही चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन लागू कर राज्य सरकार ने अपना पहला वायदा पूरा किया है और अन्य सभी गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमत्री ने महोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया।
इससे पहले, विधायक राजेन्द्र राणा ने ठाकुर सुखविंदर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के पश्चात पहली बार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान सुजानपुर क्षेत्र के विकास कार्य बाधित हो गए थे। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सक्षम नेतृत्व में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा, सुरेश कुमार, संजय रत्न, यादविन्द्र गोमा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, कांग्रेेस नेता पुष्पेन्द्र वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Previous Post

राजकीय प्राथमिक विद्यालय दरकोटी में लता कुमारी को सर्वसम्मति से चुना गया विद्यालय प्रबंधन समिति की नई अध्यक्ष

Next Post

एचपी शिवा मुख्य परियोजना के प्रथम चरण में चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित होंगे बागीचे, 15 हजार किसान-बागवान होंगे लाभान्वित : सुक्खू

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
एचपी शिवा मुख्य परियोजना के प्रथम चरण में चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित होंगे बागीचे, 15 हजार किसान-बागवान होंगे लाभान्वित : सुक्खू

एचपी शिवा मुख्य परियोजना के प्रथम चरण में चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित होंगे बागीचे, 15 हजार किसान-बागवान होंगे लाभान्वित : सुक्खू

Latest News

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस
Himachal

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस

by Himachal Now
September 9, 2025
0

शिमला : पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित संस्था सेजेस (SAGES) ने आज अपना 30वाँ स्थापना दिवस बड़े...

Read more
हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

September 8, 2025
पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

पंचायतें स्वयं आय के स्त्रोत करें विकसित : विक्रमादित्य सिंह

September 8, 2025
कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

September 7, 2025
सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

September 6, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस

सेजेस ने मनाया 30वाँ स्थापना दिवस

September 9, 2025
हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

September 8, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In