शिमला : 12 फरवरी के दिन देश व विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी है, लेकिन 12 फरवरी के दिन ही 1928 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्याग्रह की घोषणा की थी था। इसके अलावा वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए 1502 में अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ।
इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को 1544 में मौत की सज़ा दी गई।
नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने 1577 में गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश जारी किया।
विलियम और मेरी 1689 में इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किये गए।
नादिरशाह 1736 में फ़्रांस का शासक बना।
कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर ब्रिटेन की नौसेना ने 1762 में कब्जा किया।
गुस्टाव तृतीय को 12 फरवरी, 1771 में स्वीडेन के राजा बने।
दक्षिण अमेरिकी देश चिली को 1818 में स्पेन से स्वतंत्रता मिली।
जर्मन ईस्ट अफ़्रीका कम्पनी का 1885 में गठन हुआ।
1912 में चीन में मंचु वंश ने गद्दी छोड़ दी।
1922 में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन वापस लेने की घोषणा की।
कम्युनिस्ट पार्टी पर उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने 1925 में प्रतिबंध लगाया।
गांधी जी ने 1928 में बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
जर्मनी की सेना ने 1938 में ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया।
1946 की में 14 लोग कलकत्ता दंगों में मारे गए।
मिस्त्र के मशहूर संघर्षकर्ता और इखवानुल मुसलमीन संगठन के संस्थापक हसन-अल-बत्रा को 12 फरवरी साल 1948 में ब्रिटेन और तत्कालीन मिस्त्री नरेश मलिक फारूक ने षडयंत्र रच कर शहीद करवा दिया था।
सूडान के बारे में मिस्र और ब्रिटेन के बीच 1953 में समझौता हुआ।
मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को 1974 में गिरफ़्तार किया गया।
भारत ने 12 फरवरी, 1975 को खुद को चेचक मुक्त राष्ट्र घोषित किया था।
एडवर्क मुंक की प्रख्यात पेटिंग ”द स्क्रीम” 12 फरवरी, 1994 में नेशनल गैलरी ऑफ नॉर्वे से चोरी हो गई।
ईरान के एक विमान के खुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय 12 फरवरी, 2002 को हादसा हो गया, जिसमें करीब 119 लोगों की जान चली गई।
उत्तर कोरिया ने 12 फरवरी, 2013 में अपनी तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
बिहार में 1999 से राष्ट्रपति शासन लागू।
भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को 2009 में कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
उत्तर कोरिया ने 2013 में तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
RCS Hill Queens Donates Two Infusion Machines to IGMC Shimla
शिमला : Rotary Club Shimla Hill Queens proudly donated two advanced infusion machines to the High Dependency Unit (HDU) of...
Read more