• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, March 22, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Uncategorized

राज्यपाल ने किया ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना

Himachal Now by Himachal Now
December 1, 2023
in Uncategorized
0
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत सरकार की 17 विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने किए अनुभव सांझा

90 वाहनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का कार्य किया जाएगा

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन से शिमला ग्रामीण, ठियोग और नारकंडा के लिए ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तीन वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इससे पूर्व, राजभवन में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही भारत सरकार की 17 विभिन्न जन कल्याण की योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया।


इस अवसर पर, अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि यात्रा के पहले चरण में जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर तथा चम्बा जिले के पांगी को लाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में नागरिकों को सूचित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए शुरू की गयी इस यात्रा का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रयास देश की लगभग हर ग्राम पंचायत को कवर करना है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश में 3 हजार 799 स्थानों को लक्षित किया गया है।
राज्यपाल ने कहा कि सरकारी योजनाओं के संदेश देने वाले विशेष रूप से डिजाइन वैन गांव-गांव जाकर लोगों में जागरूकता का काम करेंगे। फोकस क्षेत्रों में स्वच्छता, वित्तीय सेवाएं, बिजली, एलपीजी कनेक्शन, आवास, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पानी आदि शामिल हैं। इसके तहत, लाभार्थियों के साथ बातचीत, उपलब्धियों का जश्न, ऑन-द-स्पॉट क्विज़ प्रतियोगिताएं, ड्रोन प्रदर्शन, स्वास्थ्य शिविर और मेरा युवा भारत स्वयंसेवक नामांकन सहित जन भागीदारी जैसी गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य 25 जनवरी, 2024 तक 2.55 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों और 3,600 शहरी स्थानीय निकायों को कवर करना है।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रदेश में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारत सरकार की 17 जन कल्याण की योजनाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश में राज्य सरकार की दो प्रमुख योजनाओं को भी शामिल किया गया है, जिनमें मुख्यमंत्री हिमकेयर स्वास्थ्य योजना और मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस यात्रा का लाभ सभी 3615 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इसके कार्यान्वयन के लिए जिला स्तर पर जो नोडर अधिकारी नामित हुए हैं और ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव नोडर अधिकारी बनाए गए हैं वे पूर्ण समर्पण और तत्परता से यात्रा के उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्य करेंगे।


राज्यपाल ने इस अवसर पर ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की शपथ भी दिलाई।
इससे पूर्व, विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य और विभिन्न पहलुओं के बारे में एक प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। प्रदेश में 90 वाहनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 20 दिनों तक इस अभियान में जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर, लाभार्थियों ने राज्यपाल से अपने अनुभव सांझा किए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती एक लघु नाटिका ‘‘धरती कहे पुकार के’’ की इस अवसर पर प्रस्तुति भी दी गई।
राज्यपाल के सचिव राजेश ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला, लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Previous Post

वन संरक्षण अधिनियम की समीक्षा बैठक आयोजित

Next Post

अक्षय सूद को लगाया योजना सलाहकार, देखें अधिसूचना….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
अक्षय सूद को लगाया योजना सलाहकार, देखें अधिसूचना….

अक्षय सूद को लगाया योजना सलाहकार, देखें अधिसूचना....

Latest News

ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….
Breaking

ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

by Himachal Now
March 21, 2026
0

बजट के मुख्य बिंदु: वर्तमान में हम रेवेन्यु सर्पलस न हीं हो सकते है। क्योंकि पहाड़ी राज्यों होने के कारण...

Read more
श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

March 20, 2026
पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

March 19, 2026
हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी, देखिए…

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी, देखिए…

March 18, 2026
सरकार ने कैबिनेट रैंक लिया वापिस, अधिसूचना जारी, देखिए किस किस का कैबिनेट रैंक लिया वापिस…

सरकार ने कैबिनेट रैंक लिया वापिस, अधिसूचना जारी, देखिए किस किस का कैबिनेट रैंक लिया वापिस…

March 17, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

March 21, 2026
श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

March 20, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In