• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

कांग्रेस-भाजपा एक ही थैले के चट्टे-बट्टे, कांग्रेस को वोट देना मतलब भाजपा को वोट देना, खत्म हो रही कांग्रेस : सुरजीत ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
October 2, 2022
in Himachal
0
कांग्रेस-भाजपा एक ही थैले के चट्टे-बट्टे, कांग्रेस को वोट देना मतलब भाजपा को वोट देना, खत्म हो रही कांग्रेस : सुरजीत ठाकुर
0
SHARES
86
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस की खुद की गारंटी नहीं, वह दे रहे कर्मचारियों को गारंटी, आम आदमी पार्टी ही पूरी करेगी ओपीएस की गारंटी

आम आदमी पार्टी के दवाब में मुख्यमंत्री को पांच साल बाद याद आए कर्मचारी, ओपीएस पर बोल रहे मोदी है तो मुमकिन है

शिमला : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने शिमला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भाजपा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। वहीं भाजपा में शामिल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन भी कह चुके हैं कि कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे। जिससे तय है कि कांग्रेस के कुछ नेता चुनाव के पहले और कुछ चुनाव के बाद भाजपा में शामिल होंगे। जिससे प्रदेश में कांग्रेस खत्म हो रही है। कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाली भाजपा आज कांग्रेस युक्त हो रही है। प्रदेश को कांग्रेस और भाजपा दोनों ने मिलकर लूटा है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने हिमाचल को लूटा है। अब 5 साल भाजपा और 5 साल कांग्रेस की सत्ता का खेल खत्म होने वाला है। कांग्रेस और भाजपा के नेता चुनावों के समय ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं, बाकी पांच साल मिलकर प्रदेश को लूटते हैं। अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रुप में जनता के सामने हैं। प्रदेश में ईमानदार सरकार बनेगी तो लूट बंद होगी और विकास तेजी से होगा। प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की गारंटी पर भरोसा कर खुलकर समर्थन कर रही है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर गारंटी को पूरा किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के दवाब में मुख्यमंत्री को पांच साल बाद याद आए कर्मचारी, ओपीएस पर बोल रहे मोदी है तो मुमकिन है : आप

सुरजीत ठाकुर ने ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पांच साल कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पांच साल बाद चुनावों के समय कर्मचारियों की याद आ रही है। आम आदमी पार्टी ने 19 सितंबर को कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का हक देने की गारंटी देने के साथ सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया था कि वह इस बारे में निर्णय ले, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। अब आम आदमी पार्टी के दवाब में आकर मुख्यमंत्री जयराम ओपीएस को लेकर कह रहे हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। सुरजीत ठाकुर ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल जो कहते हैं, वह करते हैं। आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों को ओपीएस देने की गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल देश में पहले मुख्यमंत्री हैं जो ईमानदारी के पूरक हैं। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से जो वायदे किए थे वो सरकार बनने पर पूरे किए। आम आदमी पार्टी ने जो पंजाब के लिए गारंटियां दी थीं, वो सरकार बनने के 6 माह के अंदर पूरी की गईं हैं। पंजाब के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम देने का निर्णय मान सरकार ने लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीडियो जारी कर बताया था कि पंजाब में ओल्ड पेंशन स्कीम की ड्रॉफ्टिंग हो रही है, जल्द ही कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दी जाएगी। आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो बोलती है, वह करती है।

कांग्रेस की खुद की गारंटी नहीं, वह दे रहे कर्मचारियों को गारंटी, आम आदमी पार्टी ही पूरी करेगी ओपीएस की गारंटी : आप

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि इस बार के चुनावों में हिमाचल की जनता के सामने आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रुप में है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के लोगों को 11 गारंटी दी हैं। उन 11 गारंटियों में एक कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की गारंटी शामिल है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुरजीत ठाकुर ने कहा कि जिनकी खुद की गारंटी नहीं है, वह जनता को गारंटी दे रहे हैं। इनका मकसद लोगों को गुमराह कर आम आदमी पार्टी को रोकना है, जिससे इनको फिर से हिमाचल को लूटने का मौका मिल जाए। इनका मकसद न तो लोगों को सुविधाएं देने का है और न ही कर्मचारियों को पेंशन देने का है। इनका मकसद प्रदेश में ईमानदार सरकार बनने से रोकना है। आम आदमी पार्टी हर वर्ग का कल्याण करती है। आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे की बात करती है। जिससे कांग्रेस और भाजपा के जुमलों से गुमराह होने की जरुरत नहीं है। आम आदमी पार्टी का एक मौका देना है जिससे प्रदेश में विकास की गति तेज हो और जनता को बेहतर सुविधाएं मिले।

Previous Post

Breaking : मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस भंग

Next Post

नड्डा ने खादी की दुकान से की खरीदारी…..

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
नड्डा ने खादी की दुकान से की खरीदारी…..

नड्डा ने खादी की दुकान से की खरीदारी.....

Latest News

नियुक्ति का इंतजार कर रहे 5 HAS अधिकारियों को दी तैनाती
Breaking

नियुक्ति का इंतजार कर रहे 5 HAS अधिकारियों को दी तैनाती

by Himachal Now
February 2, 2026
0

Read more
कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे, ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव : जयराम ठाकुर

विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वस्पर्शी बजट : हिमाचल के लिए ईको-टूरिज्म और अधोसंरचना विकास की दिखी नई राह : जय राम ठाकुर

February 1, 2026
केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण : सुक्खू

केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण : सुक्खू

February 1, 2026
शिमला के आईजीएमसी में अनोखा मामला, मरीज के गले से निकाली गई जीवित जोंक

शिमला के आईजीएमसी में अनोखा मामला, मरीज के गले से निकाली गई जीवित जोंक

January 31, 2026
जिला शिमला में इन 15 स्थानों पर खोली जानी है उचित मूल्य की दुकानें, जानिए कहां पर खुलनी है दुकानें और कब तक कर सकते हैं आवेदन…..

जिला शिमला में इन 15 स्थानों पर खोली जानी है उचित मूल्य की दुकानें, जानिए कहां पर खुलनी है दुकानें और कब तक कर सकते हैं आवेदन…..

January 30, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नियुक्ति का इंतजार कर रहे 5 HAS अधिकारियों को दी तैनाती

नियुक्ति का इंतजार कर रहे 5 HAS अधिकारियों को दी तैनाती

February 2, 2026
कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे, ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव : जयराम ठाकुर

विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वस्पर्शी बजट : हिमाचल के लिए ईको-टूरिज्म और अधोसंरचना विकास की दिखी नई राह : जय राम ठाकुर

February 1, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In