• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, March 27, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र में लगभग 240 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

Himachal Now by Himachal Now
October 9, 2022
in Himachal
0
मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र में लगभग 240 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए
0
SHARES
57
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मंडी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में लगभग 240 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने थुनाग में मिनी सचिवालय भवन का लोकार्पण के बाद कहा कि सराज क्षेत्र के इस अभूतपूर्व विकास का श्रेय क्षेत्र के लोगों को जाता है, जिन्होंने उन्हें भरपूर समर्थन और सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि आज 240 करोड़ रुपये की 59 विकास परियोजनाओं को सराज के लोगों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि थुनाग में 29.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय भवन क्षेत्र की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है और इससे क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित कार्यालय एवं सेवाएं उपलब्ध होंगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि सराज और बालीचौकी ब्लॉक की 19 ग्राम पंचायतों के तहत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के संवर्द्धन के लिए 121 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी जलापूर्ति योजना 19 से अधिक पंचायतों को पेयजल सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से राज्य सरकार को अपना पूरा समर्थन देने का आग्रह किया, ताकि विकास की तेज गति बरकरार रहे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए पीएचसी छतरी को सीएचसी में स्तरोन्नत करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने सराज और बाली चौकी खंड की 19 ग्राम पंचायतों के लिए 121 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत छतरी, बड़योगी, काकराधार और बंग रैल चौक की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के 16.29 करोड़ रुपये के संवर्द्धन, ग्राम पंचायत बगड़ाथाच, झरेड़, गट्टू एवं छतरी के अंतर्गत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के 18.96 करोड़ रुपये के संवर्द्धन, 2.13 करोड़ रुपये की लिफ्ट सिंचाई योजना पखरैर, थुनाग अस्पताल भवन और लगभग 29.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय थुनाग के भवन का लोकार्पण किया।
उन्होंने जंजैहली में 1.08 करोड़ रुपये की ट्राउट-पालन इकाई, खंड विकास अधिकारी कार्यालय सराज में 35 लाख रुपये के पंचायत समिति सम्मेलन कक्ष, रैनगलू में 1.29 करोड़ रुपये के वन विश्राम गृह, पुलिस चौकी बगस्याड़, थुनाग में 53 लाख रुपये की लागत से निर्मित राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदाम और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केओली का उद्घाटन किया। इनके अलावा मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये के कई अन्य विकास कार्यों तथा सरकारी भवनों के उदघाटन एवं शिलान्यास भी किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य रिकॉर्ड समय में पूर्ण करने के लिए अभियंता राजेश सुमन, अभियंता भरत कपूर, अभियंता बलवीर सिंह और मुख्य वास्तुकार नंद लाल चंदेल को भी सम्मानित किया।
ग्राम पंचायत थुनाग के प्रधान धनेश्वर सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त दिया।
इस अवसर पर राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी की अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीताम्बर, जिला परिषद सदस्य खेम दासी, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Previous Post

प्रदेश सरकार ने हल किए कर्मचारियों के लगभग सभी मुद्दे: जय राम ठाकुर

Next Post

नहीं रहे नेता जी, मुलायम सिंह यादव का निधन……

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
नहीं रहे नेता जी, मुलायम सिंह यादव का निधन……

नहीं रहे नेता जी, मुलायम सिंह यादव का निधन……

Latest News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया
Himachal

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

by Himachal Now
March 24, 2026
0

शिमला : भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज से रामपुर जलविद्युत स्टेशन में एसजेवीएन द्वारा आयोजित किए...

Read more
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

March 21, 2026
श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

March 20, 2026
पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

March 19, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

March 24, 2026
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In