• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, March 30, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

आस्था के महाकुंभ में सनातन विरोधी सुक्खू सरकार के इंतज़ाम नदारद : जयराम ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
February 12, 2025
in Himachal
0
इंजेक्शन को लेकर झूठ बोलने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
0
SHARES
68
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



हिमाचल को छोड़ देश के सभी राज्य चला रहे हैं कुंभ के लिए बसें
सबसे बड़ी हिंदू आबादी वाले राज्य के श्रद्धालुओं के लिए सरकार का कोई इंतज़ाम नहीं
शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सनातन की आस्था का प्रतीक महाकुंभ का चल रहा है जिसमें देश दुनिया के लोग जाकर स्नान कर रहे हैं। हिमाचल से भी हर दिन हजारों की संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम प्रयागराज जा रहे हैं लेकिन दु:ख इस बात का है कि हिमाचल की सरकार ने प्रदेशवासियों के प्रयागराज पहुंचने के लिए कोई इंतज़ाम नहीं किए हैं। इससे प्रदेश के लोगों को मजबूरी में ज़्यादा पैसे खर्च करके महाकुंभ की यात्रा करनी पड़ रही है। इतने पवित्र अवसर पर प्रदेश के हिंदू श्रद्धालुओं के लिए कोई इंतज़ाम नहीं करने पर सरकार का यह सनातन विरोधी चेहरा सामने आ गया है। इतने सौभाग्य से महाकुंभ का यह संयोग आया है लेकिन सरकार की उदासीनता की वजह से बहुत लोग कुंभ के इस पुण्य का लाभ लेने से वंचित हो जा रहे हैं। मुझे भी सरकार के इस सौतेले रवैये पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग माध्यमों से लोगों के सैकड़ों संदेश प्राप्त हुए। सबकी एक ही शिकायत थी कि हम दूसरे स्टेट की बसों से, निजी बसों से हजारों रुपए खर्च करके महाकुंभ में जा रहे हैं तो क्या सरकार हमारे लिए बसें तक नहीं चला सकती है?

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल से हर दिन हजारों की संख्या में लोग कुंभ जा रहे हैं। उसके लिए उन्हें बस और टैक्सी ऑपरेटर्स को मनमाना पैसा भी देना पड़ रहा है। इतने बड़े आयोजन में हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए। प्रदेश में एचआरटीसी की इतनी बसें हैं, जिन्हें कुंभ के लिए भेज कर सरकार एक तरफ़ प्रदेश के यात्रियों का भला कर सकती थी और दूसरी तरफ़ एचआरटीसी को भी करोड़ों का लाभ हो सकता था। लेकिन सरकार अभी अपने 97 प्रतिशत हिंदू विरोधी की भावना से बाहर नहीं आ पा रही है। कांग्रेस के आलाकमान को खुश करने के लिए सुक्खू सरकार द्वारा इस तरह रवैया अपनाया जा रहा है। एक तरफ़ मुख्यमंत्री कहते हैं कि हिमाचल में 97 प्रतिशत हिंदू हैं जो किसी भी प्रदेश का सर्वाधिक हिंदू आबादी प्रतिशत है दूसरी तरफ़ प्रदेश की उस 97 प्रतिशत आबादी के लिए सरकार महाकुंभ जैसे आयोजन तक पहुँचाने के लिए बसें तक नहीं चलाई जा रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं जो हमें इस तरह के संयोग में महाकुंभ स्नान का अवसर आया है। इसके लिए सरकार की तरफ़ से बढ़-चढ़ कर इंतज़ाम किया जाना चाहिए था लेकिन सरकार द्वारा बस भी नहीं उपलब्ध करवाई गई। लोग निजी बसों और ट्रैवलर से महाकुंभ गए। कई बसें हादसों का शिकार हुई। लोगों को मनमाना पैसा खर्च करना पड़ा । हमारी एचआरटीसी परिवहन सेवाएं देने वाली एक व्यवसायिक संस्था है, जो उच्च गुणवत्ता के साथ लोगों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा करवाती है। एचआरटीसी से प्रदेश के लोगों का एक अलग लगाव है। ऐसे में सरकार प्रदेशवासियों को महाकुंभ में स्नान के लिए विशेष प्रबंध करवाने चाहिए।

Previous Post

समेज त्रासदी के सभी प्रभावितों को अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने की बात सामने आई

Next Post

प्रदेश में दिसंबर, 2025 तक 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगाः मुख्यमंत्री

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मुख्यमंत्री ने करूणामूलक आधार पर रोजगार के लिए व्यापक नीति तैयार करने के दिए निर्देश

प्रदेश में दिसंबर, 2025 तक 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगाः मुख्यमंत्री

Latest News

कानूनगो से नायब तहसीलदार बने 15 नायब तहसीलदारों को  दी तैनाती, देखिए किसे कहां लगाया
Breaking

कानूनगो से नायब तहसीलदार बने 15 नायब तहसीलदारों को दी तैनाती, देखिए किसे कहां लगाया

by Himachal Now
March 30, 2026
0

पदोन्नत 15 नायब तहसीलदारों को दी तैनातीराजस्व विभाग ने जारी किए आदेशशिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में...

Read more
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पदोन्नति और तबादले, देखिए अधिसूचना…

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पदोन्नति और तबादले, देखिए अधिसूचना…

March 28, 2026
एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

March 24, 2026
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

March 21, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

कानूनगो से नायब तहसीलदार बने 15 नायब तहसीलदारों को  दी तैनाती, देखिए किसे कहां लगाया

कानूनगो से नायब तहसीलदार बने 15 नायब तहसीलदारों को दी तैनाती, देखिए किसे कहां लगाया

March 30, 2026
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पदोन्नति और तबादले, देखिए अधिसूचना…

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पदोन्नति और तबादले, देखिए अधिसूचना…

March 28, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In