• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, March 25, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

कांग्रेस रंग भेद, नसल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है : बिंदल

Himachal Now by Himachal Now
May 12, 2024
in Himachal
0
कांग्रेस रंग भेद, नसल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है : बिंदल
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के नामांकन के पूर्व दिन शिमला के चैड़ा मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेता विहीन, नीति विहीन, विचार विहीन होने के कारण लगातार नीचे की ओर जा रही है। 450 सांसदों वाली पार्टी आज 50 सांसदों पर पहुंच गई है और 4 जून को आने वाले चुनाव परिणामों में यह पार्टी 40 से नीचे पहुंच जाएगी। 28 राज्यों में सत्ता चलाने वाली कांग्रेस आज 2-3 राज्यों में सिमट गई है इसलिए कांग्रेस ने उन लोगों के साथ समझौते किए हैं जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है, इसलिए कांग्रेस का पतन निश्चित है।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस रंग भेद, नसल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है। गांधी परिवार के गुरू सैम पित्रोदा ने भारत के देशवासियों का अपमान किया। कुछ को मंगोलियन कहा, कुछ को अरेबियन कहा, कुछ को हब्शियों के साथ मिलाया। राहुल गांधी पूरे देश मे ंअल्पसंख्यक आरक्षण देने की जोर-शोर से वकालत कर रहे हैं और बहुसंख्यकवाद अर्थात हिन्दुत्व इस देश में नहीं चलेगा, यह कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र का प्रमुख हिस्सा है। इस प्रकार देश को विभाजन की ओर धकेलने का पाप कांग्रेस पार्टी कर रही है। देश की जनता यह स्पष्ट रूप से जानती है कि केवल नरेन्द्र भाई मोदी देश को आगे ले जा सकते हैं इसलिए देश ने मन बनाया है कि मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास पर भी यही बात लागू होती है। हिमाचल का विशेष श्रेणी का दर्जा (90ः10 के अनुपात में विकास राशि) कांग्रेस ने छीना और मोदी जी ने दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश की आधी से ज्यादा ग्रामीण सड़के बनाई र्गइं जो श्रद्धेय अटल जी व मोदी जी की देन है। प्रदेश में बन रहे फोनलेन हाईवे हिमाचल प्रदेश के तीव्र विकास का आधार बन रहे हैं। पठानकोट-मण्डी, कांगड़ा-शिमला, कालका-शिमला, शिमला-ढली, पिंजौर-नालागढ़, कीरतपुर-मनाली, जालंधर-मण्डी, मनाली-रोहतांग टनल, केलांग-लद्दाख टनल ये कुछ ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग है जिन पर लगभग एक लाख करोड़ रू0 व्यय हो रहा है और हिमाचल का कायाकल्प हो रहा है। कांग्रेस के राज में एक भी फोरलेन हाईवे दिखाई नहीं देता था और आज 10-10 टनल के साथ, बड़े-बड़े पुलों के साथ हिमाचल के विकास की तस्वीर खींचते हुए हाईवे नरेन्द्र मोदी की देन हैं। बद्दी-बरोटीवाला रेल लाईन, ऊना-अम्ब-अंदौरा रेल लाईन, बिलासपुर रेल लाईन, एम्स, तीन-तीन मैडिकल काॅलेज, आई0आई0एम, हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज, पीजीआई सैटेलाईट हाॅस्पिटल, सैन्ट्रल युनिविर्सिटी के अरबों रू0 के भवन, 8 लाख घरों में पानी के कनेक्शन, 21 हजार गरीबों के पक्के मकान, 11 लाख गरीबों को आयुष्मान भारत के माध्यम से मुफ्त इलाज, 20 लाख लोगों को मुफ्त राशन, रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए स्वनिधि योजना, कामगारों के लिए विश्वकर्मा योजना जैसी गरीब कल्याण की योजनाओं ने हिमाचल को द्रुत गति से आगे बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के बयान से सहमति जताते हुए डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि बेईमानों का हिमाचल की जनता साथ नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल की महिलाओं के साथ, युवाओं के साथ बेईमानी की। महिलाओं को 1500 रू0 महीना देने की गांरटी दी लेकिन दी फूटी कौड़ी भी नहीं। इसी तरह युवाओं को सालाना एक लाख सरकारी नौकरियां देने की गारंटी दी लेकिन एक भी युवक को रोजगार नहीं दिया। 20 लाख किसानों के साथ बेईमानी की है। 100 रू0 लीटर दूध और 2 रू0 किलो गोबर खरीदने की गारंटी दी थी, कुछ नहीं किया। बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली फ्री देने की गारंटी दी थी, अभी तक कुछ नहीं किया, हिमाचल के साथ बेईमानी की, हजारों करोड़ रू0 का कर्ज लेकर भी हिमाचल के विकास को बंद कर दिया। इसलिए हिमाचल प्रदेश की जनता नरेन्द्र मोदी जी के साथ चलेगी।

Previous Post

देश ने तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे मोदी : जयराम ठाकुर

Next Post

2024 का चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव: इंडिया महागठबंधन

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
2024 का चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव: इंडिया महागठबंधन

2024 का चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव: इंडिया महागठबंधन

Latest News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया
Himachal

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

by Himachal Now
March 24, 2026
0

शिमला : भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज से रामपुर जलविद्युत स्टेशन में एसजेवीएन द्वारा आयोजित किए...

Read more
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

March 21, 2026
श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

March 20, 2026
पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

March 19, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

March 24, 2026
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In