• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Thursday, May 7, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए कई बड़े फैंसले,महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियां, विशाल सूद बने हिमाचल अध्य्क्ष

Himachal Now by Himachal Now
May 4, 2024
in Himachal
0
एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए कई बड़े फैंसले,महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियां, विशाल सूद बने हिमाचल अध्य्क्ष
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिमाचल के अध्यक्ष-विशाल सूद पँजाब के अध्यक्ष:सुमित खन्ना,बने*जम्मू- कश्मीर के अध्यक्ष-मीर आफताब,

धरणी ने कहा:- जुड़े हर साथी को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा का आवरण प्रदान करना संस्था का उद्देश्य

शिमला : चंडीगढ़ में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन कोर कमेटी की अति महत्वपूर्ण बैठक संस्था के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमें संस्था ने कई अहम निर्णय लिए। धरणी ने वरिष्ठ साथियों संग सलाह मशवरा कर कई नियुक्तियां भी की। इस बैठक में उत्तर भारत के महासचिव सुरेंद्र मेहता तथा कोषाध्यक्ष तरुण कपूर भी शामिल हुए। धरणी ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी लंबे समय से संस्था से जुड़े साथियों की वरिष्ठता- काबिलियत- क्षमता को जानने- समझने के बाद हमने संस्था में नई नियुक्तियां की हैं, उत्तर भारत की कोर टीम में नियुक्तियों के लिए हर क्षेत्र को हिस्सेदारी देने की कोशिश की गई है ताकि संस्था अपने से जुड़े हर साथी को सुरक्षा का आवरण प्रदान कर पाए। इस मौके पर संस्था के सदस्य साथियों ने अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी द्वारा पत्रकारों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों का आभार जताया, वहीं धरणी ने सभी साथियों को विश्वास दिलाया कि संस्था पूरी ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता व निष्ठा भाव से पत्रकारों के हितों के प्रति समर्पित रहेगी।

उत्तर भारत स्तर पर किसे मिली क्या जिम्मेदारी ?

धरणी ने लिस्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तर भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर नरेश उप्पल, संजय भुटानी, भुवनेश् झंडई, बलजीत सिंह, उपाध्यक्ष के तौर पर नरेंद्र जग्गा (पँजाब), संजीव शर्मा(दिल्ली), कपिल चड्डा(चंडीगढ़), मीर आफताब(श्री नगर), विनोद खुंगर(कुरुक्षेत्र, हरियाणा) जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे। सुरेंद्र मेहता संस्था के महासचिव हैं और रहेंगे। इसके साथ-साथ सह सचिव की जिम्मेदारी सुनील सरदाना और देवदास शारदा को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष तरुण कपूर ही रहेंगे। मीडिया इंचार्ज दीपक मिगलानी होंगे तथा सुनील सरदाना को मीडिया क्वार्डिनेटर भी नियुक्त किया गया है। कानूनी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक शर्मा रहेंगे। संस्था के सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष अति वरिष्ठम पत्रकार ज्योति संग को बनाया गया है।
मीडिया वेलबीनग एसोशिएशन उत्तर भारत मे जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष-मीर आफताब,हिमाचल के अध्यक्ष-विशाल सूद पँजाब के अध्यक्ष:सुमित खन्ना,बने है।पँजाब इकाई में प्रमुख सलाहकार नरेंद्र जग्गा होंगे।

जिला अध्यक्ष और जिला संयोजक भी बनाए गए

चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि पानीपत से जिला अध्यक्ष के तौर पर विनोद लाहोट कार्य करते रहेंगे। साथ ही संस्था ने जिला संयोजक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मदन बरेजा जी की भी नियुक्ति की है। इसके साथ-साथ मदन बरेजा प्रदेश के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे। करनाल से के सी आर्य, कुरुक्षेत्र से पवन चोपड़ा, अंबाला से कृष्ण बाली, जिला संयोजक पवन शर्मा रहेंगे। नूह से यूनुस अल्वी, पलवल से गुरुदत्त जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह और जिला सयोंजक अनुराग शर्मा रहेंगे। रेवाड़ी से नरेंद्र वत्स, कैथल से राजीव परुथी, फतेहाबाद से मुकेश देवगन और पंचकूला से तारा ठाकुर जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन नियुक्तियों के बाद चंद्रशेखर धरणी ने नई टीम को शुभकामनाएं दी तथा नियुक्तियां प्राप्त सभी साथियों ने अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी का तहदिल से आभार व्यक्त किया ।
जिस उद्देश्य से संस्था का जन्म हुआ, उसके लिए लड़ाई लड़ती रहेगी संस्था : धरणी

बता दे कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन लगातार पत्रकारों के कल्याण हेतु बड़े-बड़े फैसले लेती रही है। जब-जब पत्रकार साथी पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत आई है संस्था हमेशा अग्रिम पंक्ति में खडी नजर आई है। संस्था द्वारा अब तक अपने निजी कोष से लगभग 10 लाख रुपए की राशि पत्रकारों पर खर्च कर चुकी है। कई पत्रकार साथियों के इलाज में एक बड़ा योगदान संस्था द्वारा किया गया है। पत्रकार की मृत्यु उपरांत उनके परिवारों की मदद भी संस्था ने की है। संस्था अपने पत्रकार साथियों को एक सुरक्षा का आवरण प्रदान करना चाहती है। जिसे लेकर लगातार सरकार से तरह-तरह के मुद्दों पर कई मांग संस्था द्वारा की जाती रही है और मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की कोशिशों और पहल के कारण प्रदेश सरकार ने अधिकतर मांगे पूरी भी की है। बता दें कि संस्था ने 2022- 23 में अपने सभी सदस्य पत्रकारों के 10-10 लाख राशि के एक्सीडेंटल व टर्म इंश्योरेंस बिल्कुल निशुल्क करवाए। जिन्हें रिन्युल करवाने में भी संस्था ने किसी प्रकार की कोई राशि किसी पत्रकार से नहीं ली। वर्ष 2024-25 के लिए लगातार तीसरे वर्ष यह पॉलिसीज रिन्यू करवाई गई तथा किसी पत्रकार से न तो कभी सदस्य्ता शुल्क लिया गया व न ही इंश्योरेंस के लिए एक भी पैसा लिया गया। वर्ष 2024-25 में अब तक 250 पत्रकारों की एक्सिडेंटयल पॉलिसी व 151 पत्रकारों की टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी 10-10 लाख रुपए की प रिन्यू करवा दी गई है। कुछ समय पहले संस्था के वरिष्ठ साथी ज्ञानेंद्र भारतरिया के देहांत के बाद संस्था द्वारा करवाई गई इंश्योरेंस पॉलिसी की राशि 10 लाख रुपए तुरंत प्रभाव से परिवार को दिलवाई गई। धरणी ने बताया कि संस्था का जन्म पत्रकारों को आर्थिक- सामाजिक रूप से वह सम्मान दिलवाना है जिसके वाहकदार हैं और आर्थिक रूप से पत्रकार संपन्न हो, उन्हें सरकारी लाभ मिल सकें, उनके अधिकार मिल सके, इसके लिए संस्था हमेशा यह लड़ाई लड़ती रहेगी।

Previous Post

सुशील शर्मा ने एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया

Next Post

भाजपा पीएम मोदी के नाम पर वोट मांग रही है तो कांग्रेस भाजपा को गाली देकर : बिंदल

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
झूठ के आधार पर वोट मांगती आई कांग्रेस, कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा : बिंदल

भाजपा पीएम मोदी के नाम पर वोट मांग रही है तो कांग्रेस भाजपा को गाली देकर : बिंदल

Latest News

भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की
Himachal

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

by Himachal Now
May 1, 2026
0

शिमला: भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने अपर सचिव (हाइड्रो एवं ईसी एंड ईटी) दिवाकर नाथ मिश्रा तथा...

Read more
नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

April 27, 2026
नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

April 27, 2026
हिमाचल के स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

हिमाचल के स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

April 24, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में फायर सर्विस वीक–2026 के समापन समारोह का आयोजन

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में फायर सर्विस वीक–2026 के समापन समारोह का आयोजन

April 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

May 1, 2026
नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

नगर परिषद रोहडू वह नगर पंचायत नारकंडा के चावन की घोषणा, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग

April 27, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In