• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, May 10, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

मुख्यमंत्री ने टूटीकंडी बालिका आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दीवाली

Himachal Now by Himachal Now
November 12, 2023
in Himachal
0
मुख्यमंत्री ने टूटीकंडी बालिका आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दीवाली
0
SHARES
57
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश में 4000 अनाथ बच्चों को जारी किए गए पात्रता प्रमाण पत्रः मुख्यमंत्री

आने वाले समय में एकल नारियों, मूक-बधिर बच्चों के लिए आएगी योजना

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के बालिका आश्रम टूटीकंडी में बच्चों के साथ दीवाली का उत्सव मनाया तथा उन्हें मिठाई, फल और पटाखे वितरित किए।


दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने क़ानून बनाकर अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 4000 अनाथ बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं, जिससे अब वह मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति की प्रतीक है। इस योजना के तहत 27 वर्ष की आयु तक अनाथ बच्चे की देखभाल का ज़िम्मा राज्य सरकार का है। इसके साथ ही अनाथ बच्चों को क्लोथ अलाउंस व त्यौहार मनाने के लिए भत्ता प्रदान किया जा रहा है। उनकी उच्च शिक्षा, रहने का खर्च, 4000 रुपए पॉकेट मनी राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अनाथ बच्चों को नामी स्कूलों में दाख़िला दिलाने के लिए भी प्रयास कर रही है। इसके साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा घर बनाने के लिए 3 बिस्वा भूमि तथा 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा “आप माता-पिता के बिना नहीं है। राज्य सरकार ही आपकी माता और पिता है। इसलिए प्रदेश का मुखिया होने के नाते आपके साथ दीवाली मनाने आया हूँ। दीवाली का पर्व आपके जीवन में खुशियां लाए और राज्य सरकार भी इसी सोच के साथ कार्य कर रही है। जीवन में चुनौतियों का डटकर सामना करें क्योंकि चुनौतियाँ ही आत्मविश्वास पैदा करती हैं और जीवन को दिशा देती हैं।”
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार एकल नारियों तथा मूक-बधिर बच्चों के लिए भी योजना लाने वाली है। उन्होंने कहा कि वक्त के साथ इन योजनाओं में सुधार भी किया जाएगा।


इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले बालिका आश्रम टूटीकंडी आए, जो ऐतिहासिक है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुखाश्रय योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आपदा ने हिमाचल प्रदेश में बहुत नुकसान किया है, जिनकी भरपाई करने में वक्त लगेगा। लेकिन इसकके बावजूद राज्य सरकार जन कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार ज्वालामुखी और सुंदरनगर में अनाथ बच्चों के लिए दो स्टेट ऑफ द आर्ट आश्रम बनाने जा रही हैं, जिनकी आधारशिला जल्द ही करेगी। उन्होंने सभी को दीवाली की शुभकामनाएँ भी दीं।
इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनार्था, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर शिमला सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, ओएसडी रितेश कपरेट, निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग रूपाली ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous Post

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारम्भ

Next Post

22 करोड़ से पूरा होगा सरस्वती नगर-शराचली सड़क का स्तरोन्नत कार्य – शिक्षा मंत्री

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
22 करोड़ से पूरा होगा सरस्वती नगर-शराचली सड़क का स्तरोन्नत कार्य – शिक्षा मंत्री

22 करोड़ से पूरा होगा सरस्वती नगर-शराचली सड़क का स्तरोन्नत कार्य - शिक्षा मंत्री

Latest News

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…
Breaking

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

by Himachal Now
May 9, 2025
0

शिमला: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पहले सरकार ने आम लोगों की जेब पर बोझ डालते हुए बसों का किराया...

Read more
लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

May 8, 2025
पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

पार्ट टाइम वर्कर को नियमित करने के लिए सरकार ने बनाई पॉलिसी, देखिए

May 7, 2025
कल शाम 7:20 बजे से लेकर 7:30 तक ब्लैकआउट, जानिए मामला

कल शाम 7:20 बजे से लेकर 7:30 तक ब्लैकआउट, जानिए मामला

May 6, 2025
प्रदेश मंत्रिमंडल की लगातार दूसरे हुई बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय……

प्रदेश मंत्रिमंडल की लगातार दूसरे हुई बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय……

May 6, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

आम लोगों के बाद अब ठेकेदारों पर मार, टैंडर डॉक्यूमेंट की कीमत में भारी बढ़ौती, देखिए…

May 9, 2025
लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

लोगों पर प्रदेश सरकार की मार, किराए में फिर बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी, जानिए कितना बड़ा किराया……

May 8, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In