कुमारसैन : जिला शिमला में कुमारसैन क्षेत्र के मलेंडी पंचायत के फराल में मां ने तीन साल की बच्ची के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना में तीन साल की बच्ची की भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मां ने सेब के पेड़ पर फंदा लगाया है। इस घटना से क्षेत्र के लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्थानीय निवासी ने अपने बगीचे में मां और बच्ची को फंदे से लटके देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना करीब 10:00 बजे कुमारसैन पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए।
इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान नेपाली मूल की 20 वर्षीय बिमला और उसकी 3 साल की बेटी मोनिका के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि विमला यहां मजदूरी का काम करती थी। हालांकि आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिमाचल में आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग
दिव्यांगजन मतदाताओं की संख्या में वर्ष 2019 के मुकाबले 52.63 प्रतिशत की वृद्धि : मनीष गर्गशिमला : मुख्य निर्वाचन अधिकारी...
Read more