• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, July 15, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए एसजेवीएन और आईओसीएल संयुक्त उद्यम बनाएंगे: नन्द लाल शर्मा

Himachal Now by Himachal Now
March 15, 2023
in Himachal, National
0
अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए एसजेवीएन और आईओसीएल संयुक्त उद्यम बनाएंगे: नन्द लाल शर्मा
0
SHARES
53
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला: एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन ने संयुक्त उद्यम (जेवी) के गठन के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है। संयुक्त उद्यम कंपनी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास करेगी, जिसमें सौर, पवन, जल और हाइब्रिड विद्युत परियोजनाएं शामिल हैं। कंपनी राउंड द क्लॉक (आरटीसी) पावर की आपूर्ति के लिए बैटरी स्टोरेज और पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट्स जैसे एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी विकसित करेगी। इन परियोजनाओं से उत्पन्न बिजली आईओसीएल की रिफाइनरियों, आईओसीएल के अन्य प्रतिष्ठानों को आपूर्ति की जाएगी और ऊर्जा एक्सचेंजों के माध्यम से तीसरे पक्ष को भी बेची जाएगी।

नन्द लाल शर्मा ने आगे कहा कि, दोनों कंपनियां रात –दिन लगातार बिजली की आपूर्ति (आरटीसी) के लिए नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए मिलकर काम करेंगी। संयुक्त उद्यम कंपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन हाइड्रोजन और अन्य ग्रीन सिंथेटिक ईंधन के उत्पादन में भी उद्यम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस संयुक्त उद्यम की परियोजनाओं द्वारा उत्पादित बिजली , आईओसीएल के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में भी मदद करेगी । यह संयुक्त उद्यम , विद्युत क्षेत्र में अग्रणी एसजेवीएन को और आईओसीएल, जो तेल क्षेत्र के प्रमुख प्रतिभागियों में से एक है , को एक साझे मंच पर लाएगा , यह साझेदारी निश्चित रूप से राष्ट्र की विकास गाथा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।

शर्मा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप, अक्षय ऊर्जा के विकास के लिए एसजेवीएन के पास अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य हैं। यह एमओयू एसजेवीएन के नवीकरणीय ऊर्जा के विकास के लक्ष्यों के साथ-साथ आईओसीएल के वर्ष 2046 तक शुद्ध-शून्य परिचालन उत्सर्जन प्राप्त करने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक कदम होगा।
इस समझौता ज्ञापन पर एसजेवीएन के मुख्य महाप्रबंधक, बी के गुप्ता और आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक, शांतनु गुप्ता ने हस्ताक्षर किये । समझौता ज्ञापन श्रीकांत माधव वैद्य , अध्यक्ष, आईओसीएल और गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन की गरिमापूर्ण उपस्थिति में हस्ताक्षरित हुआ । यह समझौता ज्ञापन नई दिल्ली में आईओसीएल द्वारा आयोजित ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव में हस्ताक्षरित हुआ । इस अवसर पर एसजेवीएन और आईओसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

नन्द लाल शर्मा ने आगे कहा कि माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता की पृष्ठभूमि में में भारत सरकार गैर-जीवाश्म स्रोतों से 2030 तक 500 गीगावाट ऊर्जा उत्पन्न करने और वर्ष 2070 तक हमारे देश की शुद्ध-शून्य महत्वाकांक्षा के साथ संरेखित करने के लिए नवीकरणीय स्रोतों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अपने इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए एसजेवीएन अपने पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण क्षमताएँ जोड़ रहा है।

एसजेवीएन ने हाइड्रो, थर्मल, सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्रों, पावर ट्रांसमिशन और पावर ट्रेडिंग में विस्तार और विविधीकरण किया है। कंपनी भारतीय बिजली परिदृश्य में एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली इकाई के रूप में उभरी है। वर्तमान में, एसजेवीएन का परियोजना पोर्टफोलियो लगभग 46,879 मेगावाट है, जो पूरे भारत और नेपाल में लगभग 75 परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है और 2040 तक 50,000 मेगावाट उत्पादन करने के साझा दृष्टिकोण को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Previous Post

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का ई-अपशिष्ट एकत्रीकरण अभियान आरंभ

Next Post

रोहड़ू में स्किल डेवलपमेंट को लेकर बैठक आयोजित

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
रोहड़ू में स्किल डेवलपमेंट को लेकर बैठक आयोजित

रोहड़ू में स्किल डेवलपमेंट को लेकर बैठक आयोजित

Latest News

सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….
Breaking

सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

by Himachal Now
July 10, 2026
0

अधिक अल्कोहल युक्त दवाओं के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होगी और इन्हें केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही दिया जाएगा...

Read more
एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

July 8, 2026
हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी, देखिए

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी, देखिए

July 6, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान

July 5, 2026
प्रधानमंत्री ने एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया

July 4, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

July 10, 2026
एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

July 8, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In