• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, May 26, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने नेपाल के प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की

Himachal Now by Himachal Now
December 28, 2022
in Himachal
0
नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने नेपाल के प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की
0
SHARES
42
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला: नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल से काठमांडू में शिष्‍टाचार भेंट की। शर्मा 900 मेगावाट अरुण-3, 669 मेगावाट लोअर अरुण और 490 मेगावाट अरुण-4 जलविद्युत परियोजनाओं के निष्पादन की समीक्षा करने एवं नेपाल के विभिन्न प्राधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

नन्‍द लाल शर्मा ने प्रधानमंत्री को निर्माणाधीन 900 मेगावाट अरुण-3 जलविद्युत परियोजना और 217 कि. मी. लंबी संबद्ध ट्रांसमिशन सिस्‍टम की प्रगति से अवगत करवाया। श्री शर्मा ने अरुण घाटी में एसजेवीएन द्वारा विकसित की जा रही 669 मेगावाट लोअर अरुण और 490 मेगावाट अरुण 4 जलविद्युत परियोजनाओं की मंजूरी में हुई प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। एसजेवीएन का अरुण-3 जलविद्युत परियोजना को निर्धारित समय से पहले पूरा करने और इस संबंध में आवश्‍यक संस्‍वीकृतियां मिलते ही लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना का निर्माण कार्य आरंभ करने का प्रस्‍तावित है।

बैठक के दौरान, श्री नन्‍द लाल शर्मा ने नेपाल की विशाल जलविद्युत  क्षमता के विकास के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने परियोजनाओं के तीव्र और आर्थिक रूप से व्यवहार्य निष्पादन और क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में एक बेसिन एक विकासकर्त्‍ता विजन के संलाभों पर बल दिया। श्री शर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री से नेपाल में और अधिक जल विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए एसजेवीएन पर विचार करने का अनुरोध किया।

माननीय प्रधानमंत्री ने परियोजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और नेपाल एवं भारत के मध्‍य विद्युत क्षेत्र में सहयोग के लिए एसजेवीएन की भूमिका की सराहना की। उन्होंने एसजेवीएन की सभी परियोजनाओं के निष्पादन और नेपाल की जल विद्युत क्षमता के इष्टतम विकास के लिए अपनी पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया।

वर्तमान में एसजेवीएन के पास कुल 45000 मेगावाट का पोर्टफोलियो है, जिसमें से नेपाल में 2059 मेगावाट की तीन जलविद्युत परियोजनाओं को निष्‍पादित किया जा रहा है। एसजेवीएन का लक्ष्य वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट के अपने साझा विजन को हासिल करना है और वर्ष 2030 तक नेपाल में 5000 मेगावाट की परियोजनाओं का भी लक्ष्य है।

Previous Post

मुख्यमंत्री के नए प्रधान निजी सचिव व निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग नियुक्त, देखिए अधिसूचना…

Next Post

मुख्यमंत्री ने कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मुख्यमंत्री ने कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश

Latest News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस
Himachal

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

by Himachal Now
May 25, 2026
0

“नाटी किंग कुलदीप शर्मा” की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, स्टार अवार्डी एवं हेल्थ चैंपियन हुए सम्मानित झाकड़ी: देश की गौरवशाली...

Read more
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

May 22, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

May 22, 2026
रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

May 20, 2026
तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

May 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

May 25, 2026
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

May 22, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In