• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, May 25, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

भर्तियों में 60 दिन में लाई जाएगी पारदर्शिता, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में भर्ती घोटाले में अभी और होंगे सनसनीखेज खुलासे, जानिए क्या कहा सुक्खू ने……

Himachal Now by Himachal Now
December 27, 2022
in Breaking, Himachal
0
भर्तियों में 60 दिन में लाई जाएगी पारदर्शिता, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में भर्ती घोटाले में अभी और होंगे सनसनीखेज खुलासे, जानिए क्या कहा सुक्खू ने……
0
SHARES
52
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में भर्ती घोटाले में अभी कई और सनसनीखेज खुलासे होंगे। उन्होंने कहा कि इस भर्ती गड़बड़झाले में पिछली भाजपा सरकार ने बहुत सी गलतियां की हैं। इस संबंध में जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भर्तियों के लिए 60 दिन में पारदर्शी प्रक्रिया लाई जाएगी। जो परीक्षाएं स्थगित हुईं, उन्हें दोबारा से करवाने के बारे में भी 60 दिन में निर्णय होगा। सुक्खू ने कहा कि वह प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त करना चाहते हैं कि आने वाले समय में युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए पारदर्शीपूर्ण तरीके से भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेंगे। सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटाले पिछली सरकार के भाई-बहन थे।
मंगलवार को पीटरहॉफ शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर में हुए भर्ती गड़बड़झाले में केवल कर्मचारियों की ही संलिप्तता रही हो, इतनी सी बात नहीं है। इसलिए आयोग के कामकाज को निलंबित कर सबको जांच के दायरे में लाया गया है। आगे जो परीक्षाएं होंगी, उन सबको स्थगित किया गया है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के 14 लाख युवाओं के साथ न्याय होगा। राज्य में भर्ती प्रक्रिया में कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा। सुक्खू ने भर्ती प्रक्रिया के इस गड़बड़झाले के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि पिछली सरकार ने आंखें मूंद लीं और प्रदेश के युवाओं के साथ धोखाधड़ी की है। आने वाले वक्त में कानून का अध्ययन कर देखा जाएगा कि किस तरह के और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के अलावा एक और मामला भी सामने आया है। भाजपा ने उस वक्त आंखें मूंद लीं। इसका जवाब भाजपा को देना होगा। जो महिला पकड़ी गई, उसके बेटे ने टॉप किया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार हर तरह के माफिया के खिलाफ कार्रवाई करेगी। चाहे वह ड्रग माफिया हो या शराब माफिया हो। बजट सत्र में इस बारे में एक कार्ययोजना लाई जाएगी। सरकार का दृष्टिकोण साफ है कि मेरिट को नजरअंदाज न किया जाए। कोई रिश्तेदारी न देखी जाए। अयोग्य उम्मीदवार चुने जा रहे थे।
सुक्खू ने कहा कि पिछली सरकार ने पुलिस भर्ती के दोषियों को बचाने का काम किया। कहा गया कि सीबीआई जांच की जाएगी। पर इसे समय रहते शुरू नहीं किया। अगर इसे समय पर शुरू किया जाता तो इस तरह की नौबत नहीं आती।
सुक्खू ने कहा सतर्कता ब्यूरो के मुख्यालय में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की आठ और परीक्षाओं से संबंधित शिकायतें मिली हैं। ब्यूरो के पास व्हाट्सएप और वेबसाइट पोर्टल के माध्यम से पिछले कुछ समय में हुई परीक्षाओं के संचालन में गड़बड़ियों से संबंधित शिकायतें आई हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक वक्तव्य जारी कर दी। सीएम ने कहा कि शिकायत संख्या-3 -जूनयिर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी पोस्ट कोड 817 से संबंधित है। शिकायत संख्या-4 में आठ शिकायतें हैं, जो सहायक अधीक्षक जेल परीक्षा, जेल कल्याण अधिकारी, हॉस्टल वार्डन, सहायक खनन निरीक्षक, स्टोर कीपर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, जेई सिविल और भाषा अध्यापक की भर्ती के बारे में है। पुलिस स्टेशन हमीरपुर में भी शिकायतें मिली हैं। इसके अनुसार आयोग में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उम्मीदवारों से पैसा लेकर उन्हें पास करवाता था। एक अन्य शिकायत के अनुसार एक विशेष परीक्षा केंद्र से ही अधिक संख्या में उम्मीदवारों का चयन किया गया। इन शिकायतों का सत्यापन किया जा रहा है। एक अन्य व्यक्ति ने भी जेओए (आईटी) पोस्ट कोड नंबर 962 से संबंधित लिखित शिकायत दी है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में भर्तियों से संबंधित गड़बड़ियों के बारे में जांच के लिए विजिलेंस मुख्यालय ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पूरे प्रदेश में जांच के लिए मोर्चेबंदी के लिए जी शिवा कुमार, उप पुलिस महानिरीक्षक विजिलेंस इसका नेतृत्व कर रहे हैं। अंजुम आरा पुलिस अधीक्षक विजिलेंस एसआर, कैलाश शर्मा पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस एसआईओ दक्षिणी रेंज, राहुल नाथ पुलिस अधीक्षक सीआर और अजय जरीन पुलिस उपाधीक्षक कुल्लू मध्य क्षेत्र में और बलबीर सिंह पुलिस अधीक्षक एनआर और अभिमन्यु वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा उत्तरी क्षेत्र में इनकी सहायता करेंगे। उप पुलिस महानिरीक्षक अपने साथ विजिलेंस की प्रत्येक जिला इकाई से एक निरीक्षक और उपनिरीक्षक की आवश्यकता के अनुसार सेवाएं ले सकते हैं। उप पुलिस महानिरीक्षक की सहायता के लिए हमीरपुर में चल रही जांच में सहयोग के लिए एक तकनीकी दल भी गठित किया गया है, जिसका नेतृत्व विजिलेंस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शर्मा कर रहे हैं। उनकी सहायता के लिए विजिलेंस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपिंद्र बरागटा और उप पुलिस अधीक्षक कमल वर्मा मुख्यालय से कार्य करेंगे।
विशेष जांच दल में शामिल राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सभी अधिकारियों को तत्काल ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं और उनके अवकाश 26 दिसंबर 2022 की दोपहर को निरस्त समझे जाएंगे। 25 दिसंबर 2022 को आयोजित परीक्षा से संबंधित सभी उम्मीदवारों का रिकॉर्ड ले लिया गया है और दलालों की ओर से उनसे संपर्क करने से संबंधित मामले की छानबीन की जा रही है।

Previous Post

जेओए (आईटी) अभ्यर्थी प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Next Post

कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों कार्यालय करे बंद : कश्यप

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों कार्यालय करे बंद : कश्यप

कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों कार्यालय करे बंद : कश्यप

Latest News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस
Himachal

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

by Himachal Now
May 25, 2026
0

“नाटी किंग कुलदीप शर्मा” की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, स्टार अवार्डी एवं हेल्थ चैंपियन हुए सम्मानित झाकड़ी: देश की गौरवशाली...

Read more
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

May 22, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

May 22, 2026
रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

May 20, 2026
तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

May 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

May 25, 2026
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

May 22, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In