• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, July 26, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद के सहयोग से सतत् उत्सर्जन निगरानी प्रणाली और सतत् प्रवाह गुणवत्ता निगरानी प्रणाली से सम्बन्धित विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Himachal Now by Himachal Now
December 21, 2022
in Himachal
0
ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद के सहयोग से सतत् उत्सर्जन निगरानी प्रणाली और सतत् प्रवाह गुणवत्ता निगरानी प्रणाली से सम्बन्धित विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
0
SHARES
58
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 20 और 21 दिसंबर 2022 को ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद के सहयोग से सतत् उत्सर्जन निगरानी प्रणाली और सतत् प्रवाह गुणवत्ता निगरानी प्रणाली से सम्बन्धित विषय पर राज्य बोर्ड के बद्दी स्थित पर्यावरण प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग, शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड और संबन्धित औद्योगिक इकाईयों के लगभग 100 प्रतिभागियों एवं राज्य बोर्ड के तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया।
श्री अपूर्व देवगन (भा.प्र.से.) सदस्य सचिव, हि.प्र. राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड ने अपने सम्बोधन में इस बात पर बल दिया कि अधिक वायु और जल प्रदूषण क्षमता वाले उद्योगों में सतत् उत्सर्जन और प्रवाह निगरानी प्रणाली, पर्यावरण अधिनियमों के तहत निर्धारित मानदंडों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के साथ-साथ वास्तविक समय के आधार पर वायु और जल की गुणवत्ता का आंकलन करने में भी कारगर होती है। यह एक उन्नत तकनीक आधारित प्रणाली है और उद्योगों या अन्य हितधारकों को प्रक्रिया अनुकूलन के साथ समय-समय पर सुधारात्मक उपाय करने में मदद करती है। उन्होंने इस प्रणाली की प्रौद्योगिकी प्रमाणन, निरन्तर जाँच एवं गुणवत्ता विश्वसनीयता की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि इस प्रणाली से केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार सटीक, विश्वसनीय और पुनः सत्यापन योग्य डेटा उत्पन्न किया जा सके।
केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा इस प्रणाली का स्थापन अत्यधिक प्रदूषणकारी उद्योगों की 17 श्रेणियों में अनिवार्य किया गया है। इस श्रेणी के अन्तर्गत, राज्य में ऐसी 21 इकाईयां हैं और इन उद्योगों ने 37 सतत् उत्सर्जन निगरानी प्रणाली (ब्म्डै) और 8 सतत प्रवाह गुणवत्ता निगरानी प्रणाली (ब्म्फडै) स्थापित की गईं हैं, जिन्हें पर्यावरण नियमों की अनुपालना एवं निगरानी के लिए केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड और राज्य बोर्ड के सर्वर से भी जोड़ा गया हैं।
इसके अलावा, राज्य बोर्ड प्रदेश में 25 विभिन्न स्थानों पर परिवेशी वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी कर रहा है और परिवेशी वायु गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए समय-समय पर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। इस दिशा में राज्य बोर्ड द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में वायु गुणवत्ता पर निरंतर नजर रखने के लिए एक सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन ;ब्।।फडैद्ध भी स्थापित किया गया है।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्म्म्ॅए न्ै।प्क् और ैप्ब्ज्ञ के विशेषज्ञों ने इन प्रणालियों पर प्रतिभागियों को अपने बहुमूल्य अनुभव के साथ-साथ स्टैक मॉनिटरिंग के विभिन्न पहलुओं पर तकनीकी ज्ञान एवं व्यवहारिक अनुभव को सांझा किया।
श्री प्रबोध सक्सेना (भा.प्र.से.) अतिरिक्त मुख्य सचिव (प.वि.एवं प्रौ.)-सह-अध्यक्ष, हि.प्र. राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण उन्मूलन से सम्बन्धित कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में हमेशा देश का अग्रणी राज्य रहा है। इस कड़ी में, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के सुंदरनगर और नालागढ़ शहरों को क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान के लिए ‘‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2022’’ से पुरस्कृत किया गया है, जो कि प्रदेश के लिए एक गर्व का विषय है।
इस उपलक्ष्य पर, उन्होंने अत्यधिक प्रदूषणकारी उद्योगों से उत्सर्जन और अपशिष्ट निर्वहन सुरक्षित सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के लिए स्व-विनियमन प्रणाली के उपयोग और आवश्यकता पर बल दिया और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य हितधारकों को प्रदूषण उन्मूलन की दिशा में निरन्तर सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए, ताकि राज्य का सतत् विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Previous Post

हिमाचल में 81 पटवार, 21 उप तहसील, 3 तहसील, 11 कानूनगो कार्यालय डिनोटिफाइ, देखें कौन कौन से कार्यालय हुए डिनोटिफाइ……

Next Post

हिमाचल में लोक निर्माण विभाग के ये कार्यालय हुए डिनोटिफाइ……

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल में लोक निर्माण विभाग के ये कार्यालय हुए डिनोटिफाइ……

हिमाचल में लोक निर्माण विभाग के ये कार्यालय हुए डिनोटिफाइ......

Latest News

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….
Breaking

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

by Himachal Now
July 20, 2026
0

कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरीशिमला...

Read more
आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का  शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

July 18, 2026
सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

July 10, 2026
एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

एचपीएमसी ने शुरू की कांच की बोतलों की बायबैक योजना, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा प्रोत्साहन

July 8, 2026
हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी, देखिए

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, अधिसूचना जारी, देखिए

July 6, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

July 20, 2026
आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का  शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

July 18, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In