शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
राजीव शुक्ला ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने पार्टी को भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों से किए गए सभी वायदों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विधायक राम कुमार चौधरी एवं केवल सिंह पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला ग्रामीण में विकास कार्यों को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले ग्रामीण
सड़क, खेल मैदान और पंचायतों के विकास की मांगें मंत्री के समक्ष रखीं शिमला ग्रामीण में खेल मैदान की जरूरत,...
Read more









