• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, September 19, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

प्रधानमंत्री, अमित शाह और भाजपा के बड़े नेता भी नहीं बचा पाएंगे जयराम सरकारः सुक्खू

Himachal Now by Himachal Now
November 7, 2022
in Himachal
0
प्रधानमंत्री, अमित शाह और भाजपा के बड़े नेता भी नहीं बचा पाएंगे जयराम सरकारः सुक्खू
0
SHARES
41
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जयराम राम ने अपने बड़े नेताओं को गली चौहारों पर नुक्कड़ सभाएं करने पर किया मजबूर
शिमला : कांग्रेस प्रचार कमेटी के चैयरमैन सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल से जयराम सरकार का जाना तय है. भाजपा हाईकमान भी इस सच्चाई को जान चुका है. भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी जान चुका है कि जयराम सरकार की हिमाचल से विदाई तय है. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा के दूसरे बड़े नेताओं की हिमाचल की दौड़ लगी हुई है. ये नेता रैलियां करने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन हिमाचल की जनता इनको कोई त्वजो नहीं दे रही.

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है जयराम सरकार के कुशासन ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं हिमाचल की गलियों और चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं करने को मजबूर कर दिया है. उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने पांच सालों में हर वर्ग को परेशान किया है. फिर चाहे सरकारी कर्मचारी हो या किसान, बागवान हो. जयराम सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग त्रस्त हुआ है. कर्मचारी लंबे अरसे से जयराम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. स्थाई कर्मचारियों के साथ-साथ आउटसोर्स सहित दूसरे अस्थाई कर्मचारियों की जयराम सरकार ने पूरी तरह से अनदेखी की है. सेब की बागवानी के लिए अपनी पहचान रखने वाले हिमाचल में बागवान सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं. दूसरे फलों की पैदावार और खेती करने वाले बागवान किसान भी जयराम सरकार के कार्यकाल में हाशिए पर रहे हैं. खादों और दवाईयों के दाम बढ़ाकर केंद्र और हिमाचल की जयराम सरकार ने किसानों बागवानों के हित्तों पर चोट करने की कोशिश की है, यही वजह है कि आज केंद्र स्तर के नेताओं को हिमाचल में जगह जगह वोट मांगते हुए देखा जा सकता है. यह पहली दफा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे बड़े नेता हिमाचल की गलियों में आकर वोट मांग रहे हैं, लेकिन हिमाचल की जनता उनको कोई तरजीह नहीं दे रही.

पांच सालों में काम किया होता तो यह नौबत नहीं आती
सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि जयराम ठाकुर पांच साल में अपने अहम में रहे और प्रदेश में विकास उनकी प्राथमिकता में नहीं रहा. मुख्यमंत्री का अपने मंत्रिमंडल तो दूर अफसरों पर कोई पकड़ नहीं रही. यही वजह है कि वे पांच सालों में लगातार अधिकारियों के तबादलों में व्यस्त रहे, हालात यह रही है कि आधा दर्जन मुख्य सचिवों को बदलना गया , लेकिन फिर भी जयराम सरकार की अधिकारियों पर पकड़ ढीली रही. प्रशासन पर ढीली पकड़ के चलते हिमाचल में लोगों के काम नहीं हो पाए. मुख्यमंत्री अपने आदेशों का पालन तक नहीं करवा पाए. यही वजह है कि प्रदेश के लोगों में भाजपा के खिलाफ भारी नाराजगी है और यह चुनावी में देखना तय है.

एकजुटता का दावा करने वाली पार्टी के अध्यक्ष अपने गृह क्षेत्र में बगावत नहीं कर पा रहे कंट्रोल
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एकजुटता के बड़े बड़े दावे कर रही है, लेकिन इन चुनावों में भाजपा के नेताओं ने ही पार्टी में बुरी तरह से बगावत कर रखी है. पार्टी में किस तरह से घमासान छिड़ा है यह इस बात से साबित हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हस्तक्षेप कर रहे हैं, मगर उनकी भी कोई सुन नहीं रहा. उन्होंने कहा कि खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह क्षेत्र बिलासपुर में बगावत पार्टी को झेलनी पड़ रही है. प्रदेश में दूसरी जगह पर भी पार्टी के नेता अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं.
जयराम ठाकुर अपने पार्टी के अंदर अपने विरोधियों को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरे गुट भी जयराम को सबक सिखाने का मौका देख रहे हैं.
सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि भाजपा कितना भी कितना भी जोर लगा दे, पांच सालों में जो कुशासन हिमाचल की जनता ने झेला है, उसका बदला लेने के लिए वह तैयार बैठी है. आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को सता से बाहर करेगी और कांग्रेस को सता में लाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों से किए वादों को निभाएगी और उनको राहत देने के लिए हर संभव कदम उठाएगी.

Previous Post

स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में अन्नकूट उत्सव मनाया गया

Next Post

चंद्र ग्रहण मेष राशि में भरणी नक्षत्र में लगेगा: पंडित डोगरा

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
दोनों दलों के बड़े-बड़े दिग्गजों का हारना तय : पंडित शशिपाल डोगरा

चंद्र ग्रहण मेष राशि में भरणी नक्षत्र में लगेगा: पंडित डोगरा

Latest News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ
Himachal

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

by Himachal Now
September 17, 2026
0

झाकड़ी: विद्युत मंत्रालय ,भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन...

Read more
रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

September 17, 2026
शिमला ग्रामीण में विकास कार्यों को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले ग्रामीण

शिमला ग्रामीण में विकास कार्यों को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले ग्रामीण

September 14, 2026
भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया

भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II के वाणिज्यिक प्रचालन का जश्न मनाया

September 14, 2026
एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

September 13, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

September 17, 2026
रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026 का आयोजन

September 17, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In