• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

कांग्रेस के बिना नहीं हो सकती है कोई भी विपक्षी एकता : केसी त्यागी

Himachal Now by Himachal Now
November 6, 2022
in Himachal, Politics
0
कांग्रेस के बिना नहीं हो सकती है कोई भी विपक्षी एकता : केसी त्यागी
0
SHARES
50
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार नहीं, वह विपक्षी एकता के हैं प्रबंधक – केसी त्यागी

हिमाचल में कांग्रेस की जीत 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आधारशिला का करेगी काम

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर फल व सब्जियों के लिए होगा एमएसपी

शिमला : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने दो टूक कहा है कि बिना कांग्रेस के विपक्षी एकता संभव नहीं है। साथ ही स्पष्ट किया कि बिहार के मख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं है। वह केवल प्रबंधक हैं और सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के काम में लगे हैं, क्योंकि वह संपूर्ण विपक्षी एकता के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस की जीत के राष्ट्रीय स्तर पर बहुत मायने हैं और इसका संदेश पूरे देश में जाने वाला है। वे यहां प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

केसी त्यागी ने कहा कि जब से नीतीश कुमार ने एनडीए को छोड़ा है, तब से विपक्षी नेता एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे विपक्षी एकता के पक्षधर हैं और नीतीश कुमार का मानना है कि कांग्रेस के बिना कोई विकल्प नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा की आज देश के लिए भाजपा को हराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की जीत 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आधारशिला का काम करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकता के लिए भी हिमाचल में कांग्रेस की जीत जरूरी है। इस पहाड़ी राज्य में कांग्रेस की जीत 2024 से लोकसभा चुनाव का दरवाजा खुलेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल भले ही छोटा राज्य है, लेकिन राष्ट्रीय राजनीति पर इसका प्रभाव बहुत पड़ने वाला है।

त्यागी ने कहा कि हिमाचल में किसानों को किसी भी उत्पाद पर एमएसपी नहीं मिलता, जबकि यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में आने पर सभी फलों व सब्जियों के लिए एमएसपी देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसका वादा हिमाचल की जनता से किया है और एक माह के भीतर संबंध में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेब बागवानों की भी सभी समस्याओं का समाधान कांग्रेस करने वाली है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने एक कमेटी बनाकर एमएसपी की बात कही थी और जो कमेटी बनी, उसमें 99 फीसदी सदस्य वे थे, जो एमएसपी के विरोध में थे। उन्होंने कहा कि इस कमेटी का भी कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में किसानों को उनके उत्पादों पर सही एमएसपी मिलेगा।

त्यागी ने कहा कि आज देश में जिस तरह का माहौल बना है, उसके लिए विपक्ष की एकता जरूरी है। आज स्वायत संस्थानों का भारी दबाव है और ईडी और सीबीआई विपक्ष के दबाने के लिए केंद्र सरकार के औजार बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में संवैधानिक मूल्यों का अवमूल्यन हो रहा है और महंगाई ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। साथ ही बेरोजगार से युवा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता ही उनका चेहरा है और वे सबको साथ करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चौहान और पार्टी नेता कुलराकेश पंत थे।

बाक्स

भाजपा नहीं है भरोसेमंद पार्टी, वह सियासी अवसरवादी – त्यागी

केसी त्यागी ने कहा कि वे एनडीए के सबसे पुराने सहयोगी थे और उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भरोसेमंद पार्टी नही है और जो भी दल उनके साथ गया, उसे समाप्त करने की ही कोशिश भाजपा द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि जो लोग दल भाजपा के साथ जाते हैं, उनकी केजुअल्टी हो जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सियासी अवसरवादी पार्टी है और हमेशा अवसवादी राजनीति ही की है।

बाक्स

हिमाचल में कांग्रेस का समर्थन करने आए

केसी त्यागी ने कहा कि वे यहां कांग्रेस का समर्थन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि वे यहां पर कांग्रेस के लिए मतदाताओं से अपील करेंगे और देश हित में ऐसा क्यों जरूरी है, बताएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और यहां पर कांग्रेस की जीत का संदेश पूरे देश में जाने वाला है। क्योंकि हिमाचल के बाद देश के कई और राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि शामिल हैं और इन राज्यों में भी इस जीत का असर दिखेगा और फिर 2024 में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष खड़ा होगा।

Previous Post

दोनों दलों के बड़े-बड़े दिग्गजों का हारना तय : पंडित शशिपाल डोगरा

Next Post

भाजपा ने जारी किया हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव हेतु संकल्प पत्र

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
भाजपा ने जारी किया हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव हेतु संकल्प पत्र

भाजपा ने जारी किया हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव हेतु संकल्प पत्र

Latest News

पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया
Breaking

पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया

by Himachal Now
February 28, 2026
0

Read more
नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

February 27, 2026
राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) की सराहना, सभी राज्यों के लिए बना मॉडल

राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) की सराहना, सभी राज्यों के लिए बना मॉडल

February 26, 2026
“दिल्ली पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में हस्तक्षेप संघीय ढांचे पर प्रहार, दोषियों को संरक्षण देना अक्षम्य” : जयराम ठाकुर

“दिल्ली पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में हस्तक्षेप संघीय ढांचे पर प्रहार, दोषियों को संरक्षण देना अक्षम्य” : जयराम ठाकुर

February 26, 2026
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित

February 25, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया

पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया

February 28, 2026
नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

February 27, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In